24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर की गोल्ड लोन कंपनी में 20 लाख के सोने की ठगी, शातिर महिला फरार

Indore Gold Loan Company : धोखाधड़ी की वारदात मण्णपुरम फाइनेंस शाखा जवाहर मार्ग में हुई। ये कंपनी अपने ग्राहकों को सोने के बदले ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है।

2 min read
Google source verification
Indore Gold Loan Company

गोल्ड लोन कंपनी में 20 लाख के सोने की ठगी (Photo Source- Patrika)

Gold Loan : मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के एमजी रोड इलाके में स्थित एक गोल्ड लोन कंपनी के साथ महिला लोन एजेंट द्वारा धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, शातिर महिला करीब 20 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गई है। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामले को लेकर थाना एमजी रोड पुलिस ने बताया कि, धोखाधड़ी की वारदात मण्णपुरम फाइनेंस शाखा जवाहर मार्ग में हुई। ये कंपनी सोने के बदले ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं देती है।

महिला के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने कंपनी के एरिया मैनेजर आशुतोष पिता बलराम पांडेय मूल निवासी फतेहपुर, बाराबंकी उत्तर प्रदेश की शिकायत पर आरोपी सपना मालाकार निवासी खातीपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लोन एजेंट के तौर पर काम करती थी सपना

एससीपी विनोज दीक्षित के मुताबिक, आरोपी महिला सपना कंपनी में लोन एजेंट के तौर पर काम करती थी। घटना 22 मई की है। कंपनी की जांच में पता चला कि आरोपी महिला एजेंट ने ग्राहकों को लोन दिलवाने की प्रक्रिया में षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी कर करीब 20 लाख रुपए का सोना कंपनी से लिया और फरार हो गई।

महिला की तलाश में जुची पुलिस

फरियादी मैनेजर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, घटना के बाद सपना का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। अन्य नंबर पर कॉल करने पर वो उसे रिसीव नहीं कर रही है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

बिना ओटीपी के युवक के खाते से हो गई 7.19 लाख की ठगी

वहीं, दूसरी तरफ शहर के सराफा इलाके में सायबर ठगो ने एक युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दी। अज्ञात आरोपी ने बिना ओटीपी के ही उसके बैंक खाते से 7.19 लाख रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की वारदात फरियादी वंश पिता ललित श्रीमाल निवासी शक्कर बाजार के साथ 31 दिसंबर 2025 से 18 अप्रैल 2026 के बीच हुई।

7,19,088 रुपए अज्ञात आरोपी ने ट्रांसफर किए

फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को मेरे बैंक खाते से कुल 7,19,088 रुपए अज्ञात आरोपी ने ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी तब लगी जब 23 अप्रैल को मैं गाड़ी खरीदने के लिए बैंक स्टेटमेंट लेने गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि, खाते से पैसे निकलने का कोई भी अलर्ट मैसेज मेरे मोबाइल फोन या ई-मेल पर नहीं आया।

थाने में दर्ज कराई शिकायत

अलग- अलग यूपीआई आईडी से राशि ट्रांसफर हुई है। पुलिस ने बताया कि, साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। उधर, थाना तिलकनगर इलाके में भी करीब सवा लाख की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। फरियादी किरण मोउला निवासी पीपल्याहाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 16 मई को अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन ठगी करते हुए 1 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।