scriptमहिला अधिकारियों ने किया नागिन डांस, कलेक्टर ने किया 5 को सस्पेंड, देशभर में VIDEO वायरल | government womens officers viral video | Patrika News

महिला अधिकारियों ने किया नागिन डांस, कलेक्टर ने किया 5 को सस्पेंड, देशभर में VIDEO वायरल

locationइंदौरPublished: Apr 17, 2018 04:35:36 pm

सरकारी दफ्तर में महिला अधिकारियों ने किया नागिन डांस, कलेक्टर ने किया 5 को सस्पेंड, देशभर में वीडियो वायरल

इंदौर. देवास के महिला बाल विकास कार्यालय में नागिन डांस करना महिला कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। साथी कर्मचारी के जन्मदिन पर ये सभी महिलाएं सरकारी दफ्तर के ही पुरुष कर्मचारियों के साथ फिल्मी गानों पर डांस कर रहीं थी। 
इस दौरान दफ्तर के ही लोगों ने इनके वीडियो भी बनाए। बाद में जब ये वीडियो शहर के व्हाट्सएप गुपों पर आए तो हंगामा मच गया। आनन फानन में कलेक्टर को जांच के आदेश देना पड़े और अब पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
क्या था मामला
13 अप्रैल को कार्यालय में किसी साथी के जन्मदिन पर महिला व पुरूष कर्मचारियों ने फिल्मी गानों पर डांस किया। इस दौरान कार्यालय में घुमर घुमर घुमे रे, कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे नैना और ये देश है वीर जवानों जैसे गाने फुल साउंड में बजाए गए। गानों के दौरान दफ्तर के सभी कर्मचारियों ने खूब ठुमके लगाए।
साथियों ने इनके वीडियो बनाए और आपसी दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में चला दिए। धीरे धीरे यह वीडियो पूरे देशभर में वायरल हो गए। वीडियो वायरल होने की जानकारी अन्य अधिकारियों को लगी और वीडियो पहुंचा तो सभी भौंचक्के रह गए।
mahila officer
महिलाओं से संबंधित काम होते हैं दफ्तर में
हर बार यह जताया जाता है कि कार्यालय में किसी के पास समय नहीं रहता है, तो फिर कार्यालय में ही नृत्य करने का समय कहां से मिल गया है। कार्यस्थली पर महिलाओं से संबंधित ज्यादातर शासकीय कार्य होते हैं। इस बात को भी दरकिनार कर छह से अधिक महिला व पुरूष कर्मचारी फिल्मी गाने पर डांस करते रहे।
गौरतलब है कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधियों का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। कार्यालय में सिर्फ सरकारी ही कार्य होते हैं, फिर भी निडर कर्मचारियों ने कार्यालय में जमकर डांस किया। जानकारी के मुताबिक कार्यालय के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।
mahila officer
कार्यालय में नृत्य करने की जानकारी मिली है। जिन कर्मचारियों ने नृत्य किया है, वह शाम को 5.30 बजे किया था, ऑफिस के समय पर नहीं किया। मामले को दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।
सुनीता यादव, जिला महिला बाल विकास अधिकारी देवास
वीडियो के बारे में पता चला है, जिसकी विधिवत जांच करवाई जाएगी। सरकारी कार्यालय में इस प्रकार का प्रयोग वर्जित है, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आशीषसिंह, कलेक्टर देवास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो