scriptट्रक हड़ताल के समर्थन में आज अनाज मंडी बंद | Grain Market closes in support of truck strike | Patrika News

ट्रक हड़ताल के समर्थन में आज अनाज मंडी बंद

locationइंदौरPublished: Jul 27, 2018 11:18:44 am

Submitted by:

Sanjay Rajak

ट्रक हड़ताल से १० हजार हम्माल हो गए बेरोजगार, चोइथराम सब्जी मंडी चालू, आलू-प्याज की नहीं पहुंचीं गाडिय़ां,लंगर में खा रहे खाना, घर चलाना हो रहा मुश्किल, अब दूध और सब्जियों के ट्रकों को रोकने की तैयारी

indore

ट्रक हड़ताल के समर्थन में आज अनाज मंडी बंद

इंदौर. न्यूज टुडे.

ट्रांसपोर्ट हड़ताल को लेकर आज आठवां दिन है। शहर के थोक बाजारों में अब स्टॉक १० फीसदी तक ही बचा हुआ है। अब ट्रांसपोटर्स दूध और सब्जियां लाद कर आ रहे ट्रकों को बंदिश लगाने की तैयारी में है। ऐसा होता है तो इसका सीधा असर हमारे किचन पर पडऩा शुरू हो जाएगा। इधर हड़ताल के चलते इंदौर के १० हजार हम्मालों को घर का राशन भरना भी मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि उन्हें ट्रांसपोटर्स द्वारा लगाए शुरू किए गए लंगरों में खाना पड़ रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस मैनेजिंग कमेटी मेंबर विजय कालरा ने बताया कि सरकार गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से पदाधिकारियों की चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने मांगें मानने से मना कर दिया है, लेकिन हमने भी तय किया है कि हड़ताल तभी टूटेगी तब मांगें पूरी की जाएंगी। हम नियमों के खिलाफ नहीं बल्कि प्रणाली के खिलाफ है। पिछले ७ दिनों से चल रही ट्रकों की हड़ताल के चलते लेाहामंडी, ट्रांसपोर्ट नगर और देवास नाका के १० हजार से अधिक हम्मालों को अपनी जीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। मजबूरी में लंगर में खाना पड़ रहा है। घरों में जरूरी सामान खत्म हो रहा है। इसी तरह १० हजार से अधिक ट्रक-ड्राइवरों के पास कोई काम नहीं है। वे भी लंगर में ही खाना खा रहे हैं। इधर, ट्रांसपोटर्स के समर्थन में एक दिन की हड़ताल के बाद ऑल इंडिया रूट की बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया है।
आलू-प्याज की नहीं पहुंचीं गाडिय़ा

ट्रक हड़ताल के समर्थन में कल शहर के बड़े बाजार बंद रहे तो आज लक्ष्मीबाई नगर व छावनी अनाज मंडी के व्यापारियों ने भी कामकाज बंद रखा। लक्ष्मीबाई नगर मंडी के कामकाज नहीं होने की एक वजह गुरु पूर्णिमा भी है। इधर, चोइथराम सब्जी मंडी में सब्जियों का कारोबार हुआ, लेकिन आलू-प्याज के ट्रक नहीं आने की वजह से स्टॉक भी खत्म हो गया। टोल प्रणाली बदलने और डीजल पर जीएसटी लागू करने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं, जिसका आज 7वां दिन है। मध्यप्रदेश अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल के आह्वान पर आज छावनी व लक्ष्मीबाई नगर मंडी के व्यापारियों ने हड़ताल के समर्थन में कारोबार बंद रखा। हड़ताल के चलते दोनों ही मंडी में सुबह व्यापारी नहीं पहुंचे। वैसे भी ट्रक की आवाजाही नहीं होने की वजह से भी मंडी में माल नहीं आ पा रहा है। अब तक स्टॉक किया हुआ माल छोटी गाड़ी से भेज रहे थे। इधर, चोइथराम सब्जी मंडी आज सुबह रोज की तरह शुरू हुई। सब्जियों की गाडिय़ां रोज की तरह पहुंची, लेकिन आलू-प्याज के ट्रक नहीं आए। इस वजह से मंडी बंद-सी रही। व्यापारी भी पहुंचे, लेकिन दुकानें न के बराबर खुली। वहीं कल कई व्यापारिक संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया था, जिसका असर बाजार में सीधे-सीधे देखने को मिला।
असमंजस की स्थिति बनी

कल शाम को मप्र अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने हड़ताल के समर्थन में बंद की घोषणा कर दी थी। कल शाम को हुए घटनाक्रम की जानकारी संघ के अध्यक्ष मनोज काला को नहीं पहुंची। जैसे ही मालूम पड़ा उन्होंने ताबड़तोड़ सभी को सूचना दी। हालांकि हड़ताल का समर्थन करने का फैसला कार्यकारिणी की बैठक में पास होने के बाद ही लिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो