scriptपोते ने मकान अपने नाम कराने के लिए 106 साल की दादी को उठाकर पटका, केस दर्ज | Grandson attacked 106 year old grandmother | Patrika News

पोते ने मकान अपने नाम कराने के लिए 106 साल की दादी को उठाकर पटका, केस दर्ज

locationइंदौरPublished: Nov 25, 2021 05:34:19 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

खजराना क्षेत्र का है मामला …..

24121.jpg

attacked

इंदौर। पोते ने मकान अपने नाम कराने के लिए 106 साल की दादी पर हमला कर दिया। विरोध करने पर उसने दादी को उठाकर पटक दिया और मौके से चला गया। जब परिजन घर लौटे तो दादी को घायल हालत में देख चिंतित हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दादी ने परिजन को आपबीती बताई। पुलिस ने पोते के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खजराना टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक बिसमिल्लाह निवासी बड़ला खजराना को चोट पहुंचाने पर पोते इस्लाम पटेल के खिलाफ बुधवार को मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया। घटना मंगलवार की है। आरोपी ने मकान की बात पर दादी से विवाद कर उन्हें उठाकर पटका था। जिससे कुल्हे की हड्डी टूट गई। रोशन पटेल ने बताया, उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा इस्लाम कई सालों से अलग रहता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह आए दिन मकान खुद के नाम करवाने की बात पर उनसे विवाद करता है। दोपहर के वक्त वे काम पर गए थे। इस दौरान उसने बुजुर्ग मां से मकान अपने नाम करने की बात पर विवाद किया। मां को कई बार उठाकर पटक दिया। घटना से दुखी पिता बोले, बचपन में उनके पिता का इंतकाल हो गया था। मां ने ही उन्हें पाल पोस कर बड़ा किया है। मां ने उनके नाम मकान किया है। इसके बाद से ही बेटा विवाद कर रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x835szf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो