scriptअनूठी शादी : बारातियों के साथ 12 किलोमीटर तक दौड़ा दूल्हा, दुल्हन बोली- सोचा नहीं था ऐसा सरप्राइज मिलेगा | groom run for 12 km to give health message in city | Patrika News

अनूठी शादी : बारातियों के साथ 12 किलोमीटर तक दौड़ा दूल्हा, दुल्हन बोली- सोचा नहीं था ऐसा सरप्राइज मिलेगा

locationइंदौरPublished: Jan 21, 2020 12:21:20 pm

शेरवानी पहने दूल्हे सहित दौडक़र पहुंचे बाराती

अनूठी शादी : बारातियों के साथ 12 किलोमीटर तक दौड़ा दूल्हा, दुल्हन बोली- सोचा नहीं था ऐसा सरप्राइज मिलेगा

अनूठी शादी : बारातियों के साथ 12 किलोमीटर तक दौड़ा दूल्हा, दुल्हन बोली- सोचा नहीं था ऐसा सरप्राइज मिलेगा

इंदौर. शेरवानी पहने, गले में माला और माथे पर सेहरा सजाएं, सडक़ों पर दौड़ लगाते दूल्हे को देखने का अनोखा नजारा सोमवार को दशहरा मैदान से मरीमाता रोड पर गुजरने वाले शहरवासियों ने किया। सडक़ पर दूल्हे को ५० बारातियों संग दौड़ते देख लोगों ने हैरानी जाहिर की।
अनूठी शादी : बारातियों के साथ 12 किलोमीटर तक दौड़ा दूल्हा, दुल्हन बोली- सोचा नहीं था ऐसा सरप्राइज मिलेगा
यह अनूठी बारात थी शहर के फिजिकल ट्रेनर नीरज मालवीय की। नीरज की इस पहल पर दुल्हन निकिता बिल्लौरे बताती हैं, मुझे सुबह पत्रिका अखबार पढक़र पता चला कि मुझे सरप्राइज देने के लिए वे रनिंग करेंगे। यह मेरे लिए शॉकिंग और स्पेशल फील करने वाले मिक्स इमोशन थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह भी मुझे सरप्राइज दिया जाएगा। इस खुशी को शब्दों में जाहिर करना मेरे लिए संभव नहीं है। बारात शाम 5 बजे दशहरा मैदान से शुरू हुई और मरीमाता चौराहे तक दौड़ते हुए पहुंची। इसके बाद दूल्हा कार और घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हे और बारातियों दोनों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
अनूठी शादी : बारातियों के साथ 12 किलोमीटर तक दौड़ा दूल्हा, दुल्हन बोली- सोचा नहीं था ऐसा सरप्राइज मिलेगा
यह है पूरा मामला

शहर के फिजिकल ट्रेनर नीरज मालवीय सेहतमंद जीवनशैली का संदेश देने के लिए ऐसी अनोखी बरात निकाली। उनका साथ उन्हीं के 50 स्टूडेंट्स, दोस्त और कुछ रिश्तेदार ने दिया। ये सभी उनके साथ ही दौड़ते हुए बरात में निकले। नीरज बताते हैं, मैंने लाइफ में कुछ डिफरेंट करने का विचार किया था और शादी के लिए बरात दौड़ते हुए ले जाने का प्लान किया। बरात का ड्रेस कोड पीली टी-शर्ट था। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए डिस्पोजल के स्थान पर स्टील के बर्तनों का प्रयोग किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो