scriptकलेक्टर की अपील: 6 फीट से बड़ी प्रतिमा ना बनाएं, यदि बना ली तो किसी को ना दें | Guidelines for Navratri in indor | Patrika News

कलेक्टर की अपील: 6 फीट से बड़ी प्रतिमा ना बनाएं, यदि बना ली तो किसी को ना दें

locationइंदौरPublished: Sep 25, 2020 06:06:32 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि शहर के सभी मूर्तिकारों के साथ बैठक की गई है….

photo6300586942013745646.jpg

Navratri

इंदौर। नवरात्रि आने वाली हा। इसको लेकर सबी जगह तैयारियां शुरु हो गई हैं। इसी को लेकर गुरुवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने निगम और पुलिस के साथ मिलकर माता की प्रतिमा बना रहे मूर्तिकारों से बात की। जिसके बाद कलेक्टर ने कहा है कि 6 फीट से ऊंची प्रतिमाएं नहीं बनाएं। यदि किसी ने बना भी ली है तो वे उसे किसी को नहीं दें। यदि कहीं ऐसा देखने में आया तो स्थापना करने वाले के साथ प्रतिमा को बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

dasahra_3592607_835x547-m.jpg

उन्होंने कहा है कि गाइडलाइन के अनुसार ही प्रतिमा का निर्माण करें। इस दौरान उन्हें यह भी बताया गया कि खजराना में नियमों उल्लंघन करने पर हमें सख्त कार्रवाई करना पड़ी थी। इस बार यदि ऐसा कुछ होता है तो कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि गुरुवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने निगम और पुलिस के साथ मिलकर माता की प्रतिमा बना रहे मूर्तिकारों से बात की थी।

नवरात्रि को लेकर ये है गाइडलाइन

– दुकानें 8 बजे के बाद अपने निर्धारित समय तक खुल सकती है।
– रात 10:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना किसी कारण के घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
– किसी भी तरह के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
– गरबा भी नहीं होगा।
– लाउडस्पीकर बजाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।
– झांकियों, पंडालों और विसर्जन के आयोजनों में श्रद्धालु फेस कवर, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। – शासन के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का भी पालन करना होगा।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो