scriptरुपाणी बोले – झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ रही कांग्रेस, परिणाम आते ही डूब जाएगी VIDEO | gujrat chief minister vijay rupani in indore | Patrika News

रुपाणी बोले – झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ रही कांग्रेस, परिणाम आते ही डूब जाएगी VIDEO

locationइंदौरPublished: May 14, 2019 03:03:07 pm

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सोमवार को इंदौर में थे। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमले बोले।

RUPANI

रुपाणी बोले – झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ रही कांग्रेस, परिणाम आते ही डूब जाएगी पार्टी VIDEO

इंदौर. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सोमवार को इंदौर में थे। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं बल्कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश से झूठ बोले हैं। झूठ बोलने पर आज तक मोदी ने कभी माफी नहीं मांगी, लेकिन राहुल गांधी कुछ दिनों में तीन बार माफी मांग चुके हैं। राजीव गांधी पर बोफोर्स सहित भ्रष्टाचार के धब्बे थे, वे खुद बोलते थे कि मैं एक रुपया भेजता हूं तो उसमें से 15 पैसे ही देश की जनता तक पहुंचते हैं। नेहरू ने बेकारी हटाने का नारा दिया था, इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया था, लेकिन क्या हुआ यह सब जानते हैं। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ रही है, चुनाव परिणाम आने के बाद ये पार्टी डूब जाएगी।
भाजपा के पक्ष में प्रचार करने आए रुपाणी ने कहा, इंदौर से टिकट कटने से सुमित्रा महाजन नाराज नहीं हैं, उन्हीं के आशीर्वाद से शंकर लालवानी को टिकट मिला है। प्रियंका गांधी से जुड़े प्रश्न पर बोले- उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उप्र सहित अन्य स्थानों पर पहले से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। कांग्रेस को अभी से हार दिखने लगी है, इसलिए ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा चुनाव में वोट नहीं डालने पर बोले- कांग्रेसियों को लोकतंत्र पर भरोसा ही नहीं है, तभी वोट नहीं डालते।
गुजराती और जैन समाज में की शिरकत

रुपाणी ने जैन और गुजराती समाज से जुड़े लोगों द्वारा लाभ मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और शंकर लालवानी भी मौजूद रहे। रूपाणी बोले- पता नहीं मोदी किस चक्की का आटा खाते हैं, जो सिर्फ 3.30 घंटे सोते हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच है।
स्वागत की भीड़ से हुए नाराज

कार्यक्रम के बाद जैन समाज और गुजराती समाज सहित उनके संगठनों के लोगों ने मंच पर उनका स्वागत करना शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई की रुपाणी को भीड़ के कारण घबराहट होने लगी। उन्होने सुरक्षा कर्मियों से कहकर भीड़ हटवाई और वहां से निकले। कार्यक्रम का संचालन पार्षद दीपक जैन ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो