इंदौर

गुजरात चुनाव के बाद बनेगा राम मंदिर, हो रही बड़ी प्लानिंग

देशभर में निकल रही भगवा यात्रा का पूरा सच, पढि़ए देशभर में निकल रही भगवा यात्रा का पूरा सच …
 

इंदौरDec 18, 2017 / 12:06 pm

अर्जुन रिछारिया

इंदौर. एक ओर जहां पूरे देश का ध्यान गुजरात चुनाव पर है वहीं दूसरी ओर राम मंदिर का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में भी इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय के लिए सुनवाई शुरू हो चुकी है और जनता देश की जनता को भी उम्मीद है कि इस साल राम मंदिर का मुद्दा सुलझ ही जाएगा।
इन सबके बीच राम मंदिर बनाने को लेकर भी तैयारियां तेज होती जा रही हैं। देश में कुछ संगठन ऐसे भी हैं जो मानकर चल रहे हैं कि राम मंदिर जल्द ही बनने वाला है और उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इन दिनों देश के कई हिस्सों में शौर्य यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं में युवा भगवा ध्वज लेकर निकलते हैं और राम मंदिर के नारे लगाते चलते हैं। इन यात्राओं में महिलाओं को भी बराबरी से शामिल किया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा देशभर में निकाली जा रही इन यात्राओं का सच पहली बार सामने आया है।

हाल ही में एक यात्रा में खुलासा किया गया कि राम मंदिर बनाने के लिए देशभर में क्या क्या प्लानिंग चल रही हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि क्यों इतनी तेजी से इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर के पास देवास में हुई इस यात्रा में संगठन के अधिकारियों ने बताया कि क्यों वे इन यात्राओं की संख्या तेजी से बढ़ा रहे हैं और इन यात्राओं को निकालने के पीछे उनका क्या मकसद है।
इन संगठनों का मानना है कि राम मंदिर तो बनकर ही रहेगा और इन शौर्य यात्राओं के माध्यम से वे लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। इन संगठनों का मानना है कि जल्द ही इस पर फैसला आने वाला है और उसके लिए हिंदू समाज को तैयार करना होगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ये संगठन हिंदू समाज को तैयार कर रहे हैं।
मंदिर तो बन चुका है बस स्वरूप देना बाकि है: शिवाजी सोनी
हाल ही में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा रविवार को नगर में शौर्ययात्रा निकाली गई। उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए शौर्ययात्रा वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची। शौर्ययात्रा से पूर्व धर्मसभा आयोजित की गई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांतीय मठ मंदिर प्रमुख शिवाजी सोनी ने कहा, अयोध्या में श्रीराम मंदिर तो बन गया है। अब उसे स्वरूप देने का आ गया है। शौर्य यात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर निश्चित रूप से हिन्दू चेतना जाग्रत करने में अहम भूमिका निभा रही है।
सनातन संस्कृति ही है सर्वश्रेष्ठ संस्कृति: मनोहर पमनानी
विहिप जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी ने कहा, सनातन संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है, जो हमे सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया, सर्वे भ्रदाणी पश्चंतु मा कश्चित दु:ख भाग भवे के संस्कार सिखाती है। ऐसी बातें हमारी सनातन संस्कृति की समृद्धता का परिचय देती है।
बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता
अध्यक्षता पंकज पंडया ने की। संचालन विजयसिंह ठाकुर ने किया। जिला मीडिया प्रभारी धीरज सेन ने बताया, शौर्य यात्रा में जिला उपाध्यक्ष जसवंतसिंह दरबार, धर्मेंद्र चौधरी, जिला मंत्री महेश मंडलोई, जिला संयोजक धीरेंद्र आर्य, दुर्गावाहिनी की विभाग संयोजक अर्चना सांगते, सह मंत्री विजय पांचाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख मोड़सिंह पटेल, सह गोरक्षा प्रमुख राकेश कटारिया, कैलाश चंद्र पाटीदार, बालकृष्ण बाली, रामबाबू बैरागी, देवेंद्र चौधरी, जीतू रघुवंशी, अंकित जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार जिला संयोजक धीरेंद्र आर्य ने माना।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.