इंदौर

गुरु पूर्णिमा : गोविंद के पहले गुरु का पूजन

चंद्रग्रहण होने से शाम तक मनेगी गुरु पूर्णिमा, पाद पूजन सहित होंगे कई आयोजन

इंदौरJul 16, 2019 / 03:10 pm

हुसैन अली

गुरु पूर्णिमा : गोविंद के पहले गुरु का पूजन

इंदौर. खंडग्रास चंद्रग्रहण का साया इस बार गुरु पूर्णिमा पर रहेगा। शाम 4.31 बजे ग्रहण लगते ही जहां गुरु पूजन थम जाएगा वहीं मंदिरों के पठ बंद होंगे। संध्या कालीन आरती भी नहीं होगी। गुरु पूर्णिमा पर गोविंद के पहले गुरु का पूजन होगा। शहर में आश्रम, मठ-मंदिरों में सुबह से ही गुरु व पाद पूजन शुरू होगा। विभिन्न स्थानों पर पालकी यात्रा निकलेगी और अनुष्ठान के साथ महाप्रसादी होगी। गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाए, बलिहारी गुरु आपकी, गुरु गोविंद दिओ बताए… अर्थात गुरु और गोविंद दोनों खड़े हैं, उसमें से किसके पांव लगे, गुरु ही है जिन्होंने गोविंद का रास्ता बताया।
must read : गंदगी पर भडक़े स्वास्थ्य मंत्री, बोले- मैं खुद लगाऊंगा अस्पताल में झाड़ू

ऐसे गुरु की अर्चना के लिए सुबह से विभिन्न गुरु आश्रमों पर शिष्यों की कतारें लगने लगेंगी। ग्रहण के चलते एक दिन पहले मनाई गुरु पूर्णिमा – फोटो पलसीकर स्थित अण्णा महाराज संस्थान में ग्रहण के चलते एक दिन पहले ही गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। अण्णा महाराज ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक सम्पत्ति उसकी प्राकृतिक संपदा है। उसके खेत-जंगल, जानवर हैं। इन सबके अलावा एक महत्वपूर्ण सम्पत्ति बुद्धिमान छात्रों के गुण है। हमें इन सब सम्पत्तियों का संरक्षण करना है। इस अवसर पर देश-विदेश से आए भक्तों ने श्रद्धा व उल्लास से गुरु वंदना की।
must read : बैटकांड पर 20 दिन बाद बोलीं ताई – आकाश ने गलत किया, उसे अकेले में डांट लगाऊंगी

गुरुपूर्णिमा पर यहां होंगे विशेष आयोजन
– संत लादूनाथ महाराज गुरु आश्रम न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में एमओजी लाइन स्थित आश्रम पर सुबह 7 बजे शोभायात्रा निकलेगी।
– बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ पर संस्थापक स्वामी बाबा हंसदास महाराज की समाधि पर स्थापित पादुकाओं का पूजन सुबह ९ बजे होगा और दोपहर में आरती होगी।
– तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान गुमाश्ता नगर में सुबह 8 से 12 बजे गुरु स्रोत का पाठ और झालारिया पीठाधीश्वर स्वामी घनश्यामाचार्य का पूजन होगा।
– सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जगजीवन राम नगर में दोपहर एक बजे बाबा का अभिषेक कर अच्छी बारिश की कामना की जाएगी।
– द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सुबह हबलानी परिसर सिंधी कॉलोनी में सुदर्शन क्रिया होगी। शाम 7 बजे से लाभ मंडपम में भजन होंगे।
– महामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा का पादुका पूजन राम हनुमान मंदिर छत्रीपुरा पर होगा।
– बिजासन रोड स्थित अखंड धाम पर सुबह ८ बजे गुरु पूजन, गीता पाठ और आरती होगी।
– तेजाजी नगर स्थित जय गुरुदेव आश्रम पर गुरु पूजन के बाद दोपहर 12 बजे आरती होगी।
– विद्याधाम में सुबह 9 बजे ब्रह्मलीन स्वामी गिरजानंद सरस्वती व स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का पाद पूजन होगा।
– आध्यात्मिक उपासना केंद्र गोंदवलेधाम पर सुबह 9 बजे से गुरु पूजन व नाम संकल्प महोत्सव होगा।
– स्वामी दत्तानंद सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा समर्थ मठ संस्थान पंतवैद्य कॉलोनी में 16 को सुबह 10 से 3 तक श्रीजी का पंचसुक्त पवमान अभिषेक होगा।
– महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा शिष्य मंडल द्वारा गुरु दर्शन कार्यक्रम गोम्मटगिरि पर 9 बजे से।
– छावनी रामद्वारा में सुबह 10.30 बजे से रामस्नेही संप्रदाय के आद्य गुरु स्वामी रामचरणदास महाराज के पादुका पूजन होगा।
– गीता भवन ट्रस्ट द्वारा गीता भवन में सुबह 10 बजे से स्वामी सर्वेश चैतन्य के पादुका का पूजन होगा।
– सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल का चालीहा पर्व आराधना पर्व के रूप मे मंगलवार को छत्रीबाग स्थित अखंड ज्योति मंदिर में मनाया जाएगा। शुरुआत गुरुपूर्णिमा पर रात 8 बजे से होगी, जिसमें भक्त साईं वासुदेवलाल ठाकुर का पूजन करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.