scriptआधे घंटे बरामदे में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर सुनती रही म्यूजिक | Half an hour patient vermilion, doctor listening to music | Patrika News

आधे घंटे बरामदे में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर सुनती रही म्यूजिक

locationइंदौरPublished: Jan 10, 2019 12:27:16 pm

आधे घंटे बरामदे में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर सुनती रही म्यूजिक

doctor

आधे घंटे बरामदे में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर सुनती रही म्यूजिक

इंदौर. एमवाय अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा केंद्र (ट्रामा सेंटर) में बुधवार शाम एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल दौरा करने पहुंचीं। यहां एक मरीज आधे घंटे से इलाज के अभाव में तड़प रहा था।
डीन सीएमओ कक्ष में गईं तो वहां डॉ. शारदा मैत्रेय कम्प्यूटर स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज देख रही थीं। साथ ही म्यूजिक भी बज रहा था। डीन उन पर जमकर बरसीं व सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ड्यूटी डॉक्टर विनय जायसवाल मौजूद नहीं थे। उनके बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दे पाया। उसी समय एक मरीज ने डीन से शिकायत की कि वह आधे घंटे से बरामदे में तड़प रहा है पर इलाज नहीं किया जा रहा। इस पर उन्होंने डॉक्टरों को फटकार लगाई। ड्यूटी के दौरान कमरे में बैठने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों की ज्यादा जरूरत मरीजों को है। कुछ देर बाद डॉ. जायसवाल भी पहुंच गए। उन्होंने गैरमौजूदगी को लेकर थंब मशीन पर हाजिरी दर्ज कराने के साथ अन्य कामों के सिलसिले में जाने की बात कही। हालांकि डीन ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी समय में दूसरा काम नहीं करें। थंब इंप्रेशन के लिए थोड़ा पहले आएं। बहाने नहीं चलेंगे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर को शाम को डॉक्टर्स के आने के लिए अधीक्षक कक्ष के पास वाला द्वार खोले जाने के निर्देश दिए, ताकि वे थंब मशीन में उपस्थिति दर्ज कराकर सीधे काम पर जाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो