scriptआपके जीवन में आ गया है उड़ान भरने का समय, आत्मविश्वास बनाए रखें | Has come to your life, time to fly, stay confident | Patrika News

आपके जीवन में आ गया है उड़ान भरने का समय, आत्मविश्वास बनाए रखें

locationइंदौरPublished: May 16, 2019 10:26:08 am

आज का राशिफल

indore

आपके जीवन में आ गया है उड़ान भरने का समय, आत्मविश्वास बनाए रखें

मेष
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हंै। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
मिथुन
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पंूजी निवेश कर दें।
कर्क
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय है। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
सिंह
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
कन्या
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने मेंं लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान होगा।
तुला
नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
वृश्चिक
क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं।
धनु
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। समय कम है काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मकर
फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं।
कुम्भ
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
मीन
अपने वाक चातुर्य सेकार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो