scriptHeavy fall in prices of vegetables | सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए कितना कम हुए रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट | Patrika News

सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए कितना कम हुए रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

locationइंदौरPublished: Nov 20, 2022 04:33:39 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

भरपूर आवक से सब्जियों हुई सस्ती

capture_1.jpg
vegetables rate

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में भरपूर आवक होने से सब्जियों की कीमतों में गिरावट बनी रही। नए बटले की आवक 400 से 500 थैली (20 किलो) की हो रही है। बटला 50 से 55 रुपए किलो बिका। आसीफ मंसूरी ने बताया की लोकल के साथ बाहरी सब्जियों के भरपूर आवक होने से कीमतों में मंदी आई है। नए रतालू 12 से 15 रुपए किलो बिका। मूली 4 से 5 रुपए नग बिकी। थोक में भाव कम होने के बावजूद खेरची में दाम कम नहीं हुए है। मंडी में खासकर धनिया, मैथी और टमाटर की जोरदार आवक हो रही है। मंडी में करीब 200 से 250 गाड़ी सब्जियां आ रही है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.