scriptlive- इंदौर आईं हिलेरी , महेश्वर के लिए रवाना | hillary clinton in indore | Patrika News

live- इंदौर आईं हिलेरी , महेश्वर के लिए रवाना

locationइंदौरPublished: Mar 11, 2018 09:08:02 pm

Submitted by:

nidhi awasthi

अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज रविवार शाम विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगी

hillary clinton
इंदौर. अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इंदौर एयरपोर्ट से सीधा कड़ी सुरक्षा के बीच महेश्वर रवाना हो गईं। वे यहां सिर्फ कुछ मिनट के लिए ही रुकीं। उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, इस दौरान उनके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
इंदौर एयरपोर्ट पर हिलेरी क्लिंटन के आने के पूर्व पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की। डी डी एन डी एस की टीम ने काफिले में शामिल होने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की है वहीँ हिलेरी की सुरक्षा को लेकर कुछ अधिकारी अमेरिका से भी पहुंचे हैं।
एसएसपी रूपेश द्विवेदी ने हिलेरी की निजी सुरक्षा के लिए अमरीका से आये अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने हिलेरी का मीडिया से कोई भी चर्चा के लिए इंकार किया है। सुरक्षा दॄष्टि से केवल मीडिया कर्मी पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी की फ़ोटो ओर वीडियो बना सकेंगे।
सुरक्षा में चूक – काफिले में ये इंनोवा कार भी शामिल है, टीम ने जब इसका बोनट खोलना चाहा तो नही खुला। फिर ड्राइवर ने जुगाड़ से खोला। कुछ देर पहले इस कार को चेक किया था इस दौरान बैटरी का तार निकल गया था। स्टार्ट नही होने पर ड्राइवर ने बैटरी में तार वापस लगाया।
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र से मिलकर गत दिनों अमरीकी सुरक्षा एजेंसी के अफसरों ने दौरे की रूपरेखा तैयार की थी। सीएसपी खजराना मनोज रत्नाकर को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिलेरी का दौरा विदेशी नागरिकों के लिए विशिष्ट अतिथि की श्रेणी में शामिल होने पर उन्हें विशेष सुरक्षा दी जाएगी।
यशवंराव होलकर करेंगे अगवानी: हिलेरी होटल अहिल्या फोर्ट में रात्रि विश्राम करेगी। जहां उनकी अगवानी होलकर राजवंश के शिवाजीराव होलकर व यशवंतराव होलकर करेंगे। उनके साथ चार विशिष्ट अतिथि भी होंगे। इससे पहले अमरीका की एक टीम शनिवार को ही महेश्वर पहुंच गई।
हिलेरी क्लिंटन के नाम से पूरी दुनिया वाकिफ है। अमेरिका की एक सशक्त महिला जिसने अपने दम पर पूरी दुनिया में अलग ही पहचान बनाई है। वे इंदौर में रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं हैं। हिलेरी अमेरिका की फस्र्ट लेडी रहीं हैं। मालूम हो कि अमेरिका के 242 सालों के इतिहास में ये पहली बार ही था जब कोई महिला किसी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं। इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप उनके सामने थे।
हिलेरी शुरु से ही किताबें लिखने की शौकीन रहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन पर आधारित 2003 में एक किताब में लिखकर सबके सामने रख दी थी। उन्होंने मोनिका लेविंस्की विवाद के बाद पति के साथ संबंधों समेत हर बात पर बेबाकी से लिखी थी। अपनी हार से सबक सीखने के लिए उन्होंने एक किताब लिखी। उनकी नई किताब का नाम ‘व्हाट हैपंड’ है। हिलेरी की यह नई किताब वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी करारी हार के बारे में थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो