scriptइंदौर के राजबाड़ा पर आज शाम 7 बजे जलेगी प्रमुख होली, जानिए दहन के मुहूर्त | Holi celebrates at Rajbada, Indore,at 7 pm today | Patrika News

इंदौर के राजबाड़ा पर आज शाम 7 बजे जलेगी प्रमुख होली, जानिए दहन के मुहूर्त

locationइंदौरPublished: Mar 20, 2019 12:10:37 pm

इंदौर के राजबाड़ा पर आज शाम 7 बजे जलेगी प्रमुख होली

holi

इंदौर के राजबाड़ा पर आज शाम 7 बजे जलेगी प्रमुख होली

इंदौर. होलिका दहन आज शहर में अनेक स्थानों पर किया जाएगा। भारतीय परंपरा के अनुसार होलिका का दहन होगा। शहर में मुख्य होलिका दहन राजबाड़ा पर शाम 7 बजे होगा। यहां पर सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही होलिका दहन किया जाएगा। हालांकि भद्रा का साया होने से दहन मुहूर्त रात में ही है।
अब तक 75 हजार कंडों का वितरण

holi-3
किष्किंधा धाम भक्त मंडल के सौजन्य से मंगलवार को भी होलिका दहन के लिए कंडों का वितरण मल्हारगंज तेली बाखल स्थित उत्सव रेसीडेंसी पर नृसिंह धाम धर्मार्थ आश्रम हरिद्वार के श्रीमहंत कैलाशदास महाराज एवं किष्किंधा धाम गोशाला के प्रमुख गिरधारीलाल गर्ग के सान्निध्य में किया गया।
धुलेंडी से लेकर रंगपंचमी तक मैदान में रहेंगे अफसर

holi-5
लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ मौज, मस्ती व उल्लास का त्योहार होली भी है, जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। शांतिपूर्वक त्यौहार मन जाए और कहीं भी कानून-व्यवस्था न बिगड़े और कहीं गड़बड़ भी हो तो तुरंत संभाल लिया जाए। इसके चलते सारे अफसरों को आज से मैदान में उतार दिया गया। धुलेंडी व रंगपंचमी तक वे घर नहीं जा सकते है, जब तक स्थिति ऑल क्लीयर न हो। होली पर पुराने अनुभव ठीक नहीं हैं। पिछले सालों में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसमें बवाल हुआ तो लोगों ने दुश्मनी भी निकाली। ऐसी परिस्थितियां निर्मित ना हों और कानून व्यवस्था बनी रहे, जिसको लेकर चौराहे-चौराहे पर आज रात से ही चेकिंग के दौर शुरू हो जाएंगे। धुलेंडी व रंगपंचमी पर सुबह से विशेष तौर चेकिंग होगी। प्रशासन के साथ पुलिस अफसर भी मैदान में नजर आएंगे। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के निर्देश पर एडीएम अजयदेव शर्मा ने सभी अफसरों की ड्युटी लगा दी है। साफ कर दिया कि होलिका दहन यानी आज शाम 6 बजे से ऑल क्लीयर होने तक अफसरों को फील्ड में रहना है। इधर, धुलेंडी व रंगमंचमी पर सुबह 9 बजे से सक्रिय होकर संदेश देना है। अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करना है और कानून-व्यवस्था का ध्यान रखना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो