scriptराशन की होम डिलीवरी : 27 हजार से ज्यादा आर्डर आए थे, 9600 लोगों तक ही पहुंचा सामान | home delivery of food stuff to 9600 people | Patrika News

राशन की होम डिलीवरी : 27 हजार से ज्यादा आर्डर आए थे, 9600 लोगों तक ही पहुंचा सामान

locationइंदौरPublished: Apr 06, 2020 12:05:57 pm

– 22 हजार ने रविवार को दिया आर्डर
 

राशन की होम डिलीवरी : 27 हजार से ज्यादा आर्डर आए थे, 9600 लोगों तक ही पहुंचा सामान

राशन की होम डिलीवरी : 27 हजार से ज्यादा आर्डर आए थे, 9600 लोगों तक ही पहुंचा सामान

इंदौर. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की सख्ती के बीच नगर निगम ने शनिवार से राशन के लिए ऑनलाइन ऑडर लेना शुरू किया था। पहले दिन कचरा गाडि़यों के माध्यम से 27793 ऑर्डर मिले थे। रविवार को इनकी डिलेवरी करनी थी, लेकिन नगर निगम इनमें से महज 9668 लोगों तक ही सामान पहुंचा पाया। वहीं रविवार को और नए आर्डर भी मिल गए।
राशन वितरण के लिए नगर निगम ने लगभग 100 गाडिय़ों को राशन बांटने में लगाया। उनके साथ पुलिस की टीम भी थी। हालांकि निगम इस दौरान आधे आर्डर भी डिलिवर नहीं कर पाया। रविवार को महज एक तिहाई आर्डर ही घरों तक पहुंचाए गए। वहीं रविवार को पूरे शहर से 22623 लोगों ने नए ऑडर दे दिए। इन्हें मिलाकर अब नगर निगम को 40748 लोगों को राशन पहुंचाना है।
जल्द से जल्द पहुंचाने के आदेश

निगमायुक्त आशीष सिंह ने रविवार को सभी जोनल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी अपने क्षेत्र की राशन दुकानों से ऑर्डर जनता तक पहुंचाएं। इस काम के लिए जो नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, वे कचरा गाडिय़ों के साथ ही चलेंगे। जब तक नोडल अधिकारी नहीं बढ़ते कचरा गाडिय़ां भी नहीं बढ़ेंगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी दुकानदार बाहर सामान नहीं बेचे।
एक की नौकरी गई, जेडओ की एक माह का वेतन राजसात

निगमायुक्त को शिकायत मिली थी कि जोन 8 के वार्ड-35 में नोडल अधिकारी बनाए गए वसूली सहायक ने चिकित्सक नगर में जनता से बगैर पर्चियां लिए ही कचरा गाडिय़ों को आगे बढ़वा दिया। निगमायुक्त ने इसकी तफ्तीश की, जिसके बाद शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने वसूली सहायक जगदीश बोबडे को नौकरी से हटा दिया। इसके साथ ही जोनल अधिकारी अवधेश जैन का एक माह का वेतन राजसात करने के आदेश दिए।
चूंकी आज पहला दिन था इसलिए कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगों को राशन की डिलेवरी करवा सकें। दुकानदारों को भी सामान की आपूर्ति हो इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं। जो आर्डर आए हैं, हम अगले दो दिनों में उन सभी को राशन पहुंचवा देंगे।
– आशीष सिंह, निगमायुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो