scriptमनचाही नौकरी मिलने के हैं आसार, जीनवसाथी का भी मिलेगा सहयोग | Hope to get a job, Javanese will also get help | Patrika News

मनचाही नौकरी मिलने के हैं आसार, जीनवसाथी का भी मिलेगा सहयोग

locationइंदौरPublished: May 25, 2019 04:47:25 pm

आज का राशिफल

indore

मनचाही नौकरी मिलने के हैं आसार, जीनवसाथी का भी मिलेगा सहयोग

मेष
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृषभ
रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
मिथुन
किसी के जवाब का इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के लोग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
कर्क
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुत है।
सिंह
आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बड़ेगा।
कन्या
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।
तुला
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यपद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ बिगड़ सकता है।
वृश्चिक
समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे।सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं।
धनु
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर
धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया आएंगी। प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
तुला
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।
मीन
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें। सतर्क रहें और अपना काम ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो