इंदौर

राशिफल : इस राशि वालों के लिए बना विवाह योग, इनको मिलेगा रुका धन, जानिए आपका राशि भविष्य

इस सप्ताह का राशिफल कई लोगों के घरों में शहनाई बजा सकता है। कुछ राशि के लोगों को रुका धन मिलने की संभावना है।

इंदौरSep 09, 2018 / 09:21 am

amit mandloi

राशिफल : इस राशि वालों के लिए बना विवाह योग, इनको मिलेगा रुका धन, जानिए आपका राशि भविष्य

इंदौर. इस सप्ताह का राशिफल कई लोगों के घरों में शहनाई बजा सकता है। कुछ राशि के लोगों को रुका धन मिलने की संभावना है। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के अनुसार इस सप्ताह मन जोश से भरा रहेगा। जिन कामों को लेकर आप अभी तक सोच रहे थे वो सब इस सप्ताह पूरे होंगे।
मेष : इस सप्ताह विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपका मन पसंद साथी मिलेगा। एेसा साथी मिलेगा, जो आपके लिए ईमानदार होगा। उसका मन सच्चे प्रेम से भरा होगा। निस्वार्थ होगा।
वृषभ : इस सप्ताह परीक्षा के नतीजे मनमाफिक नहीं आएंगे। आगे बढऩे के अवसर आएंगे, जिनका आप भरपूर फायदा भी उठाएंगे। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कोई भी काम नामुमकिन नहीं लगेगा। सभी लोगों से प्रशंसा मिलेगी। जो आप चाहते हंै वो सब मिलेगा।
मिथुन : सारे बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बड़े अधिकारियों से उलहना मिल सकती है। लोग आपके कामों में गलती निकालेंगे। अब तक जो आपके पक्ष में बात कर रहे थे वो लोग भी आपसे मुंह मोड़ लेंगे। समय नाजुक है। किसी से भी ज्यादा अपेक्षाएं न रखें। अच्छे कार्यों में अपना मन लगाएं।
कर्क : इस सप्ताह मन जोश से भरा रहेगा, जिन कामों को लेकर आप अभी तक सोच रहे थे वो सब इस सप्ताह पूरे होंगे। नए दोस्त बनेंगे। किसी उच्च महिला के संपर्क में आएंगे, जो आपके लिए लिए फायदेमंद रहेगी। उनके साथ बिजनेस प्लान कर सकते हैं। लोगों से आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह : इस सप्ताह पैसों से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। ध्यान रहे फिजूल खर्चें से बचें वरना आगे परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसों को जमा करने की आदत डालें। आगे आपके काम आ सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या : बड़ी योजनाओं पर विचार कर सकते हंै। विदेश यात्रा के योग हंै। हो सकता है आप देश से दूर जाकर भी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने का टाइम आ गया है। आप अगर किसी कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो अपने मित्रों की सलाह अवश्य लें, आपको फायदा होगा।
तुला : मानसिक उलझनें हो सकती हैं। अनावश्यक बात परेशान कर सकती है। मन बैचेन रहेगा। सोचे कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हंै पर आप साहस से काम लें। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करंे। अच्छा महसूस करेंगे। मनोबल को न गिरने दें। उम्मीद का साथ न छोड़ें।
वृश्चिक : अपने दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यात्रा का योग है। कहीं से नया समाचार और शुभ समाचार भी मिल सकता है। जीवन में नई खुशियां आएगी। मन उत्साह से भरा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव होगी।
धनु : इस सप्ताह बुरे समाचार मिल सकते हैं। अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो रिश्ता टूट सकता है। मन उलझनों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास कमजोर होगा। हिम्मत न हारें। घर में परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। झगड़ा भी हो सकता है।
मकर : अपना मनोबल खुद ही बनाना होगा। मन विचलित होगा। मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा होगी। अकेलापन महसूस होगा पर अकेले वक्त न बिताएं। अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ समय बिताएं और अपनी समस्या उनसे शेयर करने से आपका मन हल्का होगा। निगेटिव सोच को खुद पर हावी न होने दें। आगे सब अच्छा ही होगा।
कुंभ : योजनाओं में फायदा होगा। उच्च अधिकारी वर्ग संपर्क में आएंगे और आपके काम से खुश होंगे जिसका आपको इनाम भी मिलेगा। आपके काम की बहुत सराहना की जाएगी। घर और बाहर, दोनों जगह आपको प्यार और मान-सम्मान मिलेगा, जिसके आप हकदार होंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश होकर आपको नया काम भी दे सकते हैं।
मीन : थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। संभल कर रहें। हर किसी पर भरोसा न करें। अपने मन की बात सभी से न कहें वरना लोग आपका मजाक भी बना सकते हंै। आपके सोचे हुए कामों को होने में थोड़ा वक्त लग सकता है पर हिम्मत ना हारें और प्रयास करते रहें।

Home / Indore / राशिफल : इस राशि वालों के लिए बना विवाह योग, इनको मिलेगा रुका धन, जानिए आपका राशि भविष्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.