इंदौर

राशिफल : आज इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा उतार-चढ़ाव

आज कई लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। कुछ लोगों की व्यापारिक स्थिति सुधरेगी।

इंदौरSep 03, 2018 / 11:20 am

amit mandloi

rashifal

इंदौर. आज कई लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। कुछ लोगों की व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। कुछ परिवारो में मांगलिक कार्यों के लिए योजना भी बन सकती है। राजनीतिक लोगों के संबंध सुधरने वाले हैं। प्रसिद्ध ज्योतिष गुलशन अग्रवाल के अनुसार, कुछ परिवारों में धन संबंधी काम पूरे होंगे।

मेष : निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
वृषभ : गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

मिथुन : दूसरों की जीवनशैली देख कर रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें।
कर्क : अपने काम करने के तरीके बदलें। घर की सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह : दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
कन्या : आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे। आजीविका में वृद्धि होगी।
तुला : क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक : अपने कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु : व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
मकर : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
कुम्भ : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। धन संबंधी काम पूरे होंगे। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

Home / Indore / राशिफल : आज इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा उतार-चढ़ाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.