इंदौर

राशिफल : इस एक राशि को आज व्यापार में होगा मोटा मुनाफा, जानिए आपका राशि भविष्य

आज का दिन कई राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

इंदौरSep 08, 2018 / 12:52 pm

amit mandloi

राशिफल : इस एक राशि को आज व्यापार में होगा मोटा मुनाफा, जानिए आपका राशि भविष्य

इंदौर. आज का दिन कई राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी तो किसी राशि के तेल व्यापारी को मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज एक समय पर एक ही काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। परमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
मिथुन : ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क : आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हंै। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
सिंह : कानूनी अड़चनें आ सकती हंै। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

कन्या : जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हंै। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
तुला : चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक : पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं।
धनु : समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी।

मकर : किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।
कुंभ : व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।

मीन : धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है।

Home / Indore / राशिफल : इस एक राशि को आज व्यापार में होगा मोटा मुनाफा, जानिए आपका राशि भविष्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.