scriptयुवक ने खुद का किया अंतिम संस्कार जानिए दिल दहला देने वाली घटना | horrible suicide case | Patrika News

युवक ने खुद का किया अंतिम संस्कार जानिए दिल दहला देने वाली घटना

locationइंदौरPublished: Oct 03, 2018 08:54:49 am

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला, युवक ने खुद पर पेट्रोल छिडक़ा, फिर फंदे पर झूलने के पूर्व किया आत्मदाह

गोर्वधन पैलेस में एक युवक ने विचित्र तरह से खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। जान देने के पूर्व उसने १३ पेज का सुसाइड नोट लिखा है। दर्दनाक खुदकुशी को अंजाम देने के पीछे युवक ने पारिवारिक वजहों से परेशान होने की बातों का खुलासा किया है। रात में माता-पिता के घर से खाना खाने के बाद उसने अपने कमरे में पहुंच कर यह काम किया। रोंगेट खड़ी कर देने वाली खुदकुशी में पुलिस को चौंकाने वाली बात पता चली है। जिस युवक ने जान दी है उसने पहले खुद को पेट्रोल व अन्य ज्वलनशील पदार्थ से भिगोया और फिर फांसी के फंदे पर झूलने के पूर्व आत्मदाह कर लिया।
एसआई दिलीप देवड़ा के मुताबिक विजय (२४) पिता कैलाश पंवार निवासी गोवर्धन पैलेस ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मरने के पूर्व मृतक ने आत्मदाह भी किया। जिससे उसका शरीर झुलस गया है। शव को घटनास्थल से बरामद कर पीएम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा है। प्राथमिक जांच में पता चला है की मृतक कॉलोनी में कमरा लेकर पत्नी और ढाई साल की बेटी वैष्णवी के साथ रहता है। आठ दिन पूर्व उसकी पत्नी, बेटी को साथ लेकर लेबड़, धार स्थित मायके गई है। तभी से वह कॉलोनी में रहने वाले माता-पिता के घर खाना खाने जा रहा है। सोमवार रात करीब ९ बजे विजय, माता-पिता के घर से खाना खाकर अपने घर लौटा। दिन में परिवार की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दरवाजा तोडऩे के बाद कमरे में घुसे तो जली हुई लाश फंदे पर झूलती मिली। घटनास्थल की जांच में मृतक द्वारा लिखे गए १३ पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। एफएसएल की टीम से जांच करान के बाद शव को बरामद किया है। मृतक के दो भाई और एक बहन है। एक भाई उससे छोटा है। परिवार में पिता गैस सिलेंडर डिलेवरी करते है। पिता ने बताया की सुबह नाती, बेटे को रूम पर खाना देने गया। कमरे का दरवाजा बंद होने पर उसने कई बार खटखटाया। नहीं खुलने पर वह घर पहुंचा। इसके बाद परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो कमरे से जलने की बदबू आने लगी। संदेह के चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सुसाइड नोट में बहन की तीसरी शादी और कर्ज से परेशान होने की बात

एसआई देवड़ा ने बताया की १३ पेज के सुसाइड नोट में मृतक ने खुद के अंतिम संस्कार करने की बातों का खुलासा किया है। इसमें वह खुद को शिव का उपासक होना बता रहा है। खुद को आध्यात्मिक प्रवृति का बताकर खुद को भगवान का उपासक बताया। नोट में कुछ पन्नों में पारिवारिक वजहों से परेशान होने की बात लिखी है। इसमें मृतक ने अपनी बहन के बारे में लिखा है। उसकी बहन की तीन शादी होने से वह चिंतित है। पहले पति की मौत हो जाने, फिर दूसरी शादी के बाद पति को छोड़ तीसरी शादी करने का जिक्र है। घर के इस माहौल को लेकर उसने बेटी पर बुरा असर पडऩे की बात भी लिखी। नोट में उसने सालभर पूर्व डिस्पोजल बनाने की मशीन खरीदना बताया। इसके लिए उसने सवा लाख का कर्ज लिया। कर्ज समय पर भर नहीं पाने से वह परेशान था।
पेट्रोल और बीयर छिडकने के बाद लगाया कपूर

मौके पर पहुंची एफएसएल अधिकारी बीएल मंडलोई की टीम ने प्राथमिक जांच में पाया की मृतक ने खुदकुशी के पूर्व पहले खुद के शरीर पर बड़ी मात्रा में पेट्रोल छिडक़ा है। पेट्रोल जिस बोतल में भरा था वह बोतल भी बरामद हुई है। वहां एक बीयर की बोतल और कपूर भी मिला है। बीयर की बोतल पर टीम दो बिंदु पर जांच करती रही। पहले बिंदु पर मृतक द्वारा बीयर पीने तो दूसरे बिंदु पर बीयर खुद के शरीर पर छीडकने की दिशा में जांच हुई। यहां कपूर भी मिला है। जब्त सुसाइड नोट में अंतिम संस्कार की विधी के जिक्र होने की बात सामने आई है। वहीं माचिस की तीलियां भी जली मिली। घटनास्थल को देख लग रहा था की मृतक ने खुदकुशी के पूर्व अंदर से दरवाजा लगाया है। फोर्स से दरवाजा तोडक़र उसके रूम तक पहुंचा गया। वहीं शव के गले से टीम को इंसुलेटेड वायर मिला है। आग लगने से उसके उपर की प्लास्टिक जल गई है। लेकिन उसके अंदर का तांबे जैसा मेटल पिघला नहीं जिससे वह जलने के बाद भी फंदे पर लटका मिला। मृतक ने फंदा बल्ली पर डाला था। उसके कमरे से नीले रंग का स्टूल भी मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो