script

पश्चिमी हवाओं से भडक़ी गर्मी, 10 साल बाद इतना चढ़ा पारा

locationइंदौरPublished: Feb 22, 2019 11:10:50 am

मौसम के तेवर : 2009 में 27 फरवरी को हुआ था पारा 36 डिग्री

indore summer

पश्चिमी हवाओं से भडक़ी गर्मी, 10 साल बाद इतना चढ़ा पारा

इंदौर. फरवरी के महीने में ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। गुरुवार को साफ आसमान और सुबह 10 बजे के बाद हवाओं के बदले रूख से गर्मी भडक़ गई। देखते-देखते पारा 35 डिग्री तक चढ़ गया। न्यूनतम पारा भी पीछे नहीं रहा और 19 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम पारे ने तो 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, 2009 में 27 फरवरी को पारा 36 पार हुआ था। पिछले भी साल पारा 34 डिग्री रहा, लेकिन उस दिन बादलों का असर था। गुरुवार को सुबह 9 बजे से ही मौसम गर्माने लगा था। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण कुछ ठंडक लग रही थी। 10 बजे के बाद हवाओं का रुख अचानक पश्चिमी हो गया और गति भी 8-10 किमी रह गई। इसके बाद तो तापमान ने एेसी रफ्तार पकड़ी कि 3 बजे 35 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद कम होना शुरू हुआ, लेकिन रात 11 बजे भी 25 डिग्री था।
मौसम विभाग के अमितेष यादव का कहना है, इस सीजन का यह सबसे गर्म दिन रहा। फरवरी में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। गुरुवार को भी दिन में हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी रही। वहीं उत्तर-पूर्वी मप्र में ओलावृष्टि व बारिश हुई है। जिससे आने वाले दिनों में यदि हवा का रुख बदला तो तापमान से राहत मिलेगी। फरवरी में बीते कुछ सालों से तापमान 30 डिग्री से अधिक हो रहा है। मौसम का रुख देखकर गर्मी में तापमान अधिक रह सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो