scriptलूटपाट करने वालों के भी अब तोड़े जाएंगे मकान | houses of looters will also be demolished | Patrika News

लूटपाट करने वालों के भी अब तोड़े जाएंगे मकान

locationइंदौरPublished: Jul 07, 2020 10:45:28 am

Submitted by:

Manish Yadav

-डीआईजी के निर्देश पर पुलिस बना रही सूची

इंदौर. लूटपाट और संपत्ति संबंधी दूसरे अपराध करने वालों के मकान भी अब तोड़े जाएंगे। बताया जाता है कि डीआईजी के निर्देश के बाद क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों की अचल संपत्ति की जानकारी निकाली जा रही है। इसके बाद निगम की मदद से कब्जों को गिराया जाएगा।
अनलॉक-१ की शुरुआत के साथ ही पुलिस अफसरों को अपराध बढऩे की आशंका थी। इसके चलते थाना स्तर पर सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने अब लूटपाट और संपत्ति संबंधी दूसरे छोटे अपराध करने वालों के भी मकानों और दूसरी संपत्तियों के बारे में लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी के मुताबिक फरार चल रहे इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अवैध शराब और हथियार रखने वालों को भी दबोचा है। इसी कड़ी में ऐसे लोगों पर जिलाबदर और रासुका की कार्रवाई की जा रही है, जिनका हाल ही के दिनों में सक्रिय आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में जो संपत्ति संबंधी अपराध हैं, जैसे चेन स्नैचिंग, लूट आदि, इनकी भी सूची बनाई जा रही है। इनकी संपत्ति का भी आकलन पुलिस कर रही है। इसके बाद निगम और दूसरी सरकारी एजेंसियों की मदद से सर्वे करके यह पता किया जाएगा कि उनके मकान-दुकान अवैध तो नहीं हैं। इसके बाद निगम की मदद से उनकी रिमूवल की कार्रवाई भी करवाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो