scriptगर्लफ्रेंड की खातिर पति करने लगा परेशान, पत्नी ने उठा लिया ये कदम | Husband hesitated for his girlfriends wife commit suicide, indore news | Patrika News

गर्लफ्रेंड की खातिर पति करने लगा परेशान, पत्नी ने उठा लिया ये कदम

locationइंदौरPublished: Jun 07, 2019 09:37:26 pm

Submitted by:

Chintan

पति की गर्लफ्रेंड के कारण तनाव में पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या , लसूडिय़ा इलाके का मामला, आत्महत्या के पहले वीडियो में रिकॉर्ड की थी आपबीती

crime

गर्लफ्रेंड की खातिर पति करने लगा परेशान, पत्नी ने उठा लिया ये कदम

इंदौर. साफ्टवेयर इंजीनियर पति का ऑफिस में युवती से अफेयर हो गया। उसके कारण देर रात घर लौटता व पत्नी को परेशान करने लगा। दुखी होकर पत्नी ने वीडियो में अपनी आपबीती रिकॉर्ड कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

लसूडिय़ा पुलिस ने अंजली पाठक (26) निवासी सिंगापुर ग्रीन व्यू की आत्महत्या मामले में पति हिमांशु पाठक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया। अंजली ने 1 अक्टूबर 2018 को घर में फांसी लगा ली थी। वह निजी स्कूल में शिक्षिका थी। वर्ष 2012 में उसकी हिमांशु से शादी हुई थी। अंजली ने आत्महत्या के पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया। उसमें अंजली ने बताया कि हिमांशु ने उसे धोखा दिया। वह जीना चाहती है लेकिन जी नहीं पा रही है। बेटे आर्यन तुम अपना ध्यान रखना। मम्मी तुम्हें बहुत प्यार करती है।
इस रिकॉर्डिंग की जांच के बाद सामने आया कि हिमांशु उसे परेशान करता था। हिमांशु पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका अपने ऑफिस में एक युवती से अफेयर चल रहा है। उसके चलते वह अंजली को परेशान करने लगा। अक्सर ऑफिस की पॉर्टी का बताकर देर रात शराब पीकर घर लौटता। अंजली को वह मायके नहीं जाने देता। इन्हीं सबके चलते अंजली तनाव में रहने लगी। परिवार के लोगो ने भी अपने बयानो में हिमांशु द्वारा अंजली को परेशान करने की बात बताई थी।

नवविवाहिता होने के चलते सीएसपी विजय नगर पंकज दीक्षित ने मामले की जांच की। परिवार के बयान व वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। शुक्रवार को लसूडिय़ा पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार भी कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो