scriptदर्दनाक : पत्नी से हुआ विवाद तो चलती ट्रेन के सामने कूदा पति | Husband in front of moving train | Patrika News

दर्दनाक : पत्नी से हुआ विवाद तो चलती ट्रेन के सामने कूदा पति

locationइंदौरPublished: Oct 12, 2018 09:31:26 am

Submitted by:

amit mandloi

मौके पर ही हो गई मौत

sucide

दर्दनाक : पत्नी से हुआ विवाद तो चलती ट्रेन के सामने कूदा पति

इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिन से लोगों से आत्महत्या करने की बात कर रहा था। टीआइ इंद्रमणि पटेल ने बताया, एमआर -10 ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी पर रामकरण पिता हजारीलाल (36) निवासी लाहिया कॉलोनी का शव मिला। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने हुई। गुरुवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था। राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में तालाब में शैलेंद्र (35) पिता भगवानसिंह देवड़ा निवासी गीता नगर का शव मिला। वह ९ अक्टूबर को काम का कहकर घर से निकला।
महिला और युवक ने फांसी लगाई
द्वारकापुरी इलाके के श्रीराम नगर में रहने वाली महिला ने फांसी लगा ली। टीआई आरएन भदौरिया के मुताबिक, सुनीताबाई (40) पति सीताराम ने उस समय फांसी लगाई जब घर में कोई नहीं था। इधर, द्वारकापुरी की दिग्विजय मल्टी में रहने वाले राजू ने फांसी लगा ली। राजू की बहन के नए मकान का उद्घाटन था। परिवार के लोग वहां गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो