scriptननदोई ने किया बलात्कार | Husband's jija done rape with woman | Patrika News

ननदोई ने किया बलात्कार

locationइंदौरPublished: Sep 15, 2020 10:55:42 am

Submitted by:

Manish Yadav

ससुराल छोडऩे के बहाने अपने साथ लाया था

rape.jpg

rape

इंदौर. खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके ननदोई ने बलात्कार किया। आरोपी उसे ससुराल छोडऩे के बहाने अपने साथ लेकर आया और सूने स्थान पर लेकर बलात्कार किया।इस बारे में किसी तो बताने पर जान से मारने की धमकी दी
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो दिन पहले घर आया था। वहां पर उसे बोला कि ससुराल जा रहा है तो उसे भी छोड़ देगा। इस पर वह उसके झांसे में आ गई। आरोपी गांव के रास्ते में मंदिर के आगे एक सूने स्थान पर ले गया। वहां पर डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस बारे में किसी तो बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने रात में यह बात परिवार को बताई। वह कल थाने लेकर आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो