scriptपति ने बताया काम, नाराज होकर पत्नी लगाने चली फांसी फिर…. | Husband said work, angry wife hangs up to hang | Patrika News

पति ने बताया काम, नाराज होकर पत्नी लगाने चली फांसी फिर….

locationइंदौरPublished: Dec 01, 2018 10:44:55 am

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

पति-पत्नी के बीच विवाद

fansi

पति ने बताया काम, नाराज होकर पत्नी लगाने चली फांसी फिर….

इंदौर. पति के स्वेटर से सल निकालने की बात पत्नी को इतनी नागवार गुजरी की उसने घर में खुदकुशी करने का प्रयास किया। पत्नी के इस कदम पर पति ने उसे बचाते हुए पुलिस से फोन पर मदद मांगी। पुलिस ने तीन घंटे काउंसलिंग के बाद गुस्से में आग बबूला पत्नी शांत हुई।
टीआई अशोक पाटीदार के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय नवविवाहिता ने शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे घर में खुदकुशी का प्रयास किया। दरअसल निजी कंपनी में कर्मचारी पति पान का स्टॉल भी लगाता है। पति ने थाने पर सूचना दी कि उसकी पत्नी फांसी लगाकर कर जान देने का प्रयास कर रही है। सूचना पर वहां पहुंचे और दंपती से बात की। काउंसलिंग में पति ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई। उन्होंने सुबह पत्नी के स्वेटर पर सल देख उसे प्रेस कर मिटाने की बात कही। इस बात से खफा होकर पत्नी ने कमरे में फंदा लगा लिया। वह झूलती इसके पहले उन्होंने पत्नी को बचा लिया।
तीन घंटे चली काउंसलिंग में बनी बात
पत्नी के इस कदम से घबराए पति ने पुलिस को सूचना दी। टीआई पाटीदार ने दंपती की तीन घंटे काउंसलिंग की। तब महिला ने पति से तलाक लेने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। वहीं पति ने पत्नी द्वारा किसी से फोन पर बात करने की बात बताई। संभवत: गलतफहमी की वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ है। काउंसलिंग में महिला ने आश्वास्त किया की वह भविष्य में आत्मघाती कदम नहीं उठाएगी। महिला ने कुछ दिनों के लिए मायके जाने की इच्छा जाहिर की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो