scriptपरमानेंट नहीं तो वोट नहीं – स्वच्छता सर्वे के ऐन पहले वाल्मिकी समाज ने खोला मोर्चा | If not permanent, then no vote - swachchta survey opened front | Patrika News

परमानेंट नहीं तो वोट नहीं – स्वच्छता सर्वे के ऐन पहले वाल्मिकी समाज ने खोला मोर्चा

locationइंदौरPublished: Mar 06, 2022 08:59:17 pm

स्वच्छता सर्वे के पहले वाल्मिकी समाज ने किया बडा़ ऐलान

ये पर्चे बंट रहे वाल्मिकी समाज में

ये पर्चे बंट रहे वाल्मिकी समाज में

इंदौर. स्वच्छता सर्वे अगले हफ्ते से शुरू होने की कवायद चल रही है वहीं दूसरी ओर वाल्मिकी समाज ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वाल्मिकी समाज की बस्तियों में रविवार को घर-घर में एक पर्चा बंटा जिसमें कर्मचारियों को परमानेंट नहीं करने पर आने वाले किसी भी चुनावों में वोट नहीं देने की अपील की गई है।
संपूर्ण वाल्मिकी समाज के नाम से जारी हुए इन पर्चों में वाल्मिकी समाज से जुड़े सभी निग कर्मचारियों जिनमें सफाई कर्मचारियों, सीएसआई, दरोगा, ड्रेनेज ड्रायवर, हेल्पर, ऑफिस कर्मचारियों को परमानेंट करने की मांग की गई है। महावाल्मिकी पंचायत के अध्यक्ष चौधरी विक्की पथरोड का फोटो है। साथ ही इस पर्चे में साथ लिखा हुआ है कि नगर निगम के अलग-अलग विभगों में समाज के आज भी कई लोग काम कर रहे हैं, जिनकी तन्खवाह महज 6 से 7 हजार रुपए हैं। ऐसे में बच्चों का पालन पोषण और उनकी शिक्षा पर खर्चा करें, घरों को कैसें चलाएं। वाल्मिकी समाज की मेहनत के कारण इंदौर स्वच्छता में पांच बार नंबर वन बन चुका है, लेकिन उसके बाद में भी समाज की अनदेखी की जा रही है। साथ ही इस पर्चे में साफ लिखा गया है कि समाज अब किसी भी नेता या किसी भी पार्टी के पास नहीं जाएंगे। अब हमारी केवल एक ही मांग है, जब तक निगम में काम करने वाले वाल्मिकी समाज के सभी लोगों को परमानेंट नहीं किया जाता तब तक वाल्मिकी समाज आगामी सारे चुनाव लोकसभा, विधानसभा और निगम चुनावों में मतदान का बहिस्कार करेगा। समाज अब किसी भी चुनाव में किसी भी पार्टी को वोट नहीं देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो