script

इस दिन ससुराल गए तो यह देवता होंगे नाराज

locationइंदौरPublished: Sep 19, 2018 08:58:13 am

Submitted by:

amit mandloi

बुधवार का दिन है कल्याणकारी लेकिन रखना होगी थोड़ी सावधानी

budh dev

इस दिन ससुराल गए तो यह देवता होंगे नाराज

इंदौर. बुधवार का दिन आध्यात्मिक रूप से भगवान श्रीगणेश को समर्पित हैं। आज का दिन गणेशत्सव के लिहाज और भी महत्वपुर्ण है लेकिन इसी के साथ ही बुधवार के दिन बुध ग्रह का दिन भी माना जाता हैं। इसलिए इस दिन किए गए शुभ कार्य बुद्धि, बल और वेतन में वृद्धि लेकर आते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर आज के दिन कुछ ऐसे काम भी होते हैं जिन्हें करना वर्जित माना गया हैं। क्योंकि इनको करने से बुध देव नाराज होते हैं और इसका व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। तो आइए जानते हैं उन कामों के बारे में जो बुधवार को ना किए जाएं तो ही अच्छा हैं।
– पान नहीं खाना चाहिए।

– दूध को जलाने का काम नहीं करना चाहिए जैसे गजरेला, खीर, रबड़ी आदि नहीं बनाना चाहिए। नए जूते और कपड़े न तो खरीदने चाहिए और न ही पहनने चाहिए।
– कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। छोटी कंजक मिल जाए तो उसे उपहार स्वरूप कुछ भेंट करें या कुछ पैसे भी दे सकते हैं।

– किन्नर का मजाक न करें। उन्हें भी भेंट स्वरूप कुछ पैसे अथवा उपहार दें।
– टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश और कोई भी बालों से संबंधित चीजों का क्रय-विक्रय न करें।

– पुरूषों को ससुराल नहीं जाना चाहिए।

– साली, बुआ, विवाहित बहन और बेटी को घर पर निमंत्रण न दें।
– जीवन को हरा-भरा बनाए रखने के लिए बुधवार को साबुत मूंग दाल, हरा धनिया , पालक अथवा सरसों का साग, नमक पारे, हरी मिर्च, पपीता, अमरूद घर लाएं।

दु:ख दूर करना है तो करें यह सरल उपाय
– बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का नाश होता है।

– धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है।
– परिवार में कलह कलेश हो तो बुधवार के दिन दूर्वा के गणेश जी की प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं। इसे अपने घर के देवालय में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।

– घर के मुख्य दरवाजे पर गणेशजी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो