scriptनेशनल यूनिवर्सिटीज में आइआइटी इंदौर बना नंबर-1, आइआइएससी बेंगलुरु के साथ किया टॉप | IIT indore becomes number one in national universities | Patrika News

नेशनल यूनिवर्सिटीज में आइआइटी इंदौर बना नंबर-1, आइआइएससी बेंगलुरु के साथ किया टॉप

locationइंदौरPublished: Nov 10, 2018 02:33:52 pm

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) इंदौर ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है।

iit indore

नेशनल यूनिवर्सिटीज में आइआइटी इंदौर बना नंबर-1, आइआइएससी बेंगलुरु के साथ किया टॉप

इंदौर. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) इंदौर ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। टाइम्स हायर एजुकेशन ने सब्जेक्ट बेस्ड वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की है। इसमें फिजिकल साइंसेस (फिजिक्स, मैथेमेटिक्स, स्टेटिक्स, केमेस्ट्री, एस्ट्रोनॉमी) सब्जेक्ट में आइआइटी इंदौर ने बेंगलुरु की इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (आइआइएस) के साथ संयुक्त रूप से फस्र्ट रैंक हासिल की है। इन्हें ग्लोबली 251-300 रैंक के ग्रुप में रखा गया है। दुनियाभर में 963 कॉलेज, यूनिवर्सिटीज को विभिन्न मानकों के तहत परखा गया था। 2009 में स्थापित हुई आइआइटी के लिए वल्र्ड रैंकिंग में शामिल होने का यह पहला मौका है। हालांकि ग्लोबली इस बार भी देश के किसी भी संस्थान ने टॉप 200 में जगह नहीं बनाई है। दुनिया में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी क्रमश: फस्र्ट, सेकंड व थर्ड रैंक पर हैं। पहले आइआइटी इंदौर ने टाइम्स हायर एजुकेशन वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस बार 100 रैंक का सुधार हुआ है।
फिजिकल साइंस रैंक
संस्थान —————- 2019 ———— 2018
आइआइएससी बेंगलुरु —- 251-300 —- 251-300
आइआइटी इंदौर ——–251—————-300
सावित्रीबाई फुले विवि पुणे —-301-400 ——–501+
आइआइएसइआर पुणे ——–401-500
आइआइटी बॉम्बे ——–401-500 ——–401-500

इस तरह मिले अंक

टीचिंग ——–27.5
रिसर्च ——–27.4
साइटेशन ——–35.0
इंडस्ट्री इनकम ——–02.5
इंटरनेशनल आउटलुक ——–07.5
रिसर्च के कारण मिला दर्जा

आइआइटी डायरेक्टर प्रो. पी माथुर ने कहा, टाइम्स रैंकिंग हमारे लिए दिवाली के तोहफे जैसा है। संस्थान में शुरू से ही रिसर्च पर ही फोकस किया जाता है। इसी का नतीजा है कि टाइम्स हायर एजुकेशन ने हमे दुनिया की टॉप संस्थानों में जगह दी है। दो मुख्य कारण हैं जिनके कारण आइआइटी अन्य संस्थानों से अलग है। पहला संस्थान में रिसर्च के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। दूसरा दुनियाभर से बेस्ट फैकल्टी चयन को लेकर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो