scriptनगर निगम जोनल कार्यालय पर कनिष्ठ ने मारा वरिष्ठ अफसर को | imc officers | Patrika News

नगर निगम जोनल कार्यालय पर कनिष्ठ ने मारा वरिष्ठ अफसर को

locationइंदौरPublished: Nov 29, 2021 08:13:28 pm

सर्वे का काम नहीं कर रहा था, नोटिस दिया तो साथियों के साथ जोन पर आकर बिल कलेक्टर ने पीट दिया एआरओ को

imc

imc

इंदौर. नगर निगम के किला मैदान जोन पर सोमवार शाम को उस समय हंगामा मच गया। जब बिल कलेक्टर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और उसने यहां पर मौजूद अतिरिक्त राजस्व अधिकारी (एआरओ) से विवाद करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से जोन पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें छुडवाया। जिसके बाद मल्हारगंज थाने में एआरओ ने अपने अधिनस्थ काम करने वाले बिल कलेक्टर के खिलाफ मारपीट का केस भी दर्ज करवा दिया।
नगर निगम द्वारा राजस्व चोरी करने वालों की जीआइएस सर्वे के हिसाब से जांच के लिए जोनवार टीम बनाई गई है। इसके चलते एक नंबर जोन पर जीआइएस सर्वे का काम बिल कलेक्टर मो. एजाजुद्दीन कुरैशी को दिया गया था। लेकिन उसके द्वारा सर्वे का काम नहीं किया जा रहा था। जिसको लेकर एआरओ अतुल रावत ने उसे पहले समझाइश दी थी, और बाद में उसे नोटिस जारी कर दिया था। जिसको लेकर नाराज कुरैशी सोमवार को अपने साथियों के साथ जोन पर पहुंचा और उसने एआरओ की पिटाई कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो