scriptweather report- लगातार चौथे दिन सीवियर कोल्ड डे, दो दिन और रहेगी ऐसी स्थित | imd weather severe Cold day, cold wave | Patrika News

weather report- लगातार चौथे दिन सीवियर कोल्ड डे, दो दिन और रहेगी ऐसी स्थित

locationइंदौरPublished: Jan 28, 2022 12:09:36 pm

Submitted by:

Manish Gite

उत्तर-पूर्वी हवाओं का जोर, कोल्ड वेव के आसार, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

cold_1.jpg

इंदौर. जनवरी का माह ठिठुरन में बीतता नजर आ रहा है। जनवरी के 27 दिन में से 10 दिन कोल्ड डे रहे हैं। शनिवार और रविवार को भी यही स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

 

रुवार को लगातार चौथे दिन सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। अब तक 7 दिन सीवियर और 3 दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी है। को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 6.8 व अधिकतम 9 डिग्री कम रहकर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, इन दिनों सामान्य तापमान क्रमश: 11 व 29 डिग्री के आसपास होता है।

साफ आसमान और तेज धूप से संकेत मिल रहे थे कि ठिठुरन से राहत मिलेगी, लेकिन सर्द हवाओं की तीव्रता ने तापमान बढऩे नहीं दिया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के कारण सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बर्फीली हवाएं लगातार आ रही हैं। इससे जनवरी में इतनी सर्दी की स्थिति बनी है। इस सदी में यह पहला अवसर है, जब जनवरी में इतनी ज्यादा बार कोल्ड डे की स्थिति बनी है। हवा के कारण कोहरे की स्थिति नहीं बन रही है।

 

आगे क्या

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी उत्तरी हवाओं का जोर बना हुआ है। अगले दो दिन कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। यानी ठिठुरन और बढ़ेगी।

 

तापमान में सामान्य से गिरावट

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो