scriptइंदौर में पिछड़ा वर्ग के वार्ड 21 से हुए 18 | In Indore, backward class wards changed from 21 to 18 | Patrika News

इंदौर में पिछड़ा वर्ग के वार्ड 21 से हुए 18

locationइंदौरPublished: May 25, 2022 06:38:39 pm

अनारक्षित वर्ग के 51 वार्डों में से महिला को मिले 24 वार्डअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वार्डों में नहीं किया बदलावकांग्रेस ने ली आपत्ति, थमाया हाई कोर्ट की अवमानना का नोटिस

इंदौर में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया

इंदौर में वार्ड आरक्षण

इंदौर. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनावों को लेकर बुधवार को एक बार फिर इंदौर के 85 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया हुई। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में हुए आरक्षण के दौरान केवल पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग महिला और सामान्य महिला के वार्डों का आरक्षण हुआ। वहीं बुधवार को हुए आरक्षण में पिछड़ा वर्ग के वार्डों की संख्या 21 से घटाकर 18 कर दी गई।
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतुल सिन्हा ने आरक्षण को लेकर नियमों की जानकारी उपस्थित सभी लोगों को दी। उसके बाद में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान एससी के लिए 13 वार्डों और एसटी के ३ वार्डों के आरक्षण 2020 में हुए आरक्षण के हिसाब से ही रखा गया। जिसमें एससी के 13 में से 7 वार्ड और एसटी के 3 में से 2 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए। इसके बाद सबसे पहले पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान पहले पिछड़ा वर्ग के लिए 18 वार्डों का आरक्षण हुआ। उसके बाद उनमें से 9 वार्डों का आरक्षण पिछड़ा महिला वर्ग के लिए हुआ। इसके बाद बचे हुए 51 वार्डों को अनारक्षित घोषित किया गया। वहीं इस दौरान आरक्षण प्रक्रिया करवाने के लिए मौजूद कलेक्टर मनीष सिंह ने सपष्ट किया कि चूंकी महिलाओं के लिए आरक्षण केवल 50 फीसदी तक हो सकता है और इंदौर में 85 वार्डों में से 2 वार्ड एसटी, 7 वार्ड एससी और 9 वार्ड पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुके हैं, इसलिए सामान्य महिलाओं के लिए 51 में से केवल 24 वार्ड ही आरक्षित होंगे। जिसके बाद महिलाओं के लिए आरक्षण शुरू किया गया।
राऊ और एक नंबर विधानसभा के सबसे ज्यादा वार्ड आरक्षित

आरक्षण में सबसे ज्यादा राऊ विधानसभा और एक नंबर विधानसभा के वार्ड आरक्षित हुए। राऊ विधानसभा के 8 में से 6 वार्ड आरक्षित हो गए। वहीं विधानसभा 1 के 17 में से 14 वार्ड पिछड़ा वर्ग या महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गए।
कांग्रेस ने ली आपत्ति, थमाया अवमानना का नोटिस

वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होते ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने जैसे ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आरक्षण होगा और चूंकी पूर्व में एससी और एसटी के आरक्षण हो चुके हैं इसलिए इनके आरक्षण पूर्व के समान ही रहेंगे। उनका इतना कहते ही युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयेश गुरनानी ने उन्हें टोकते हुए इसे हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना बताया। इस पर अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने उन्हें कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक पूर्व के सभी आदेश निरस्त हो गए हैं, इसके चलते ये आदेश भी निरस्त माना जाएगा, लेकिन गुरनानी ने फिर आपत्ति ली की सुप्रीम कोर्ट के आदेेश के पैरा 18 में रनिंग केस को लेकर निर्देश दिए हैं, पूर्व निर्धारित हो चुके केस को लेकर नहीं। इस पर अपर कलेक्टर बेडेकर ने उन्हें कहा कि आप आपत्ति दर्ज करा दिजिए हम उसका निराकरण कर देंगे। इस पर गुरनानी ने न सिर्फ आपत्ति, बल्कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर अवमानना नोटिस भी उन्हें देते हुए उस पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए।
0 वार्ड आरक्षण में एससी और एसटी के वार्डों का आरक्षण संविधान और नियमों के तहत नहीं हुआ है। प्रशासन हाई कोर्ट के आदेशों को भी मानने को तैयार नहीं है। ये सीधे-सीधे हठधर्मिता को दिखा रहा है। इस आरक्षण प्रक्रिया के खिलाफ हम कोर्ट में अपील दायर करेंगे।
– विनय बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष कांग्रेस

ये हैं वार्ड आरक्षण

वार्ड – आरक्षण स्थिति(2022) – आरक्षण स्थिति(2020) – आरक्षण स्थिति (2014)01 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

02 – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित पुरूष
0३ – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित04 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग

05 – अनारक्षित – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग

06 – पिछड़ा वर्ग महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित
07 – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित08 – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित

09 -पिछड़ा वर्ग – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित महिला

10 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला
11 – पिछड़ा वर्ग – पिछड़ा वर्ग – पिछड़ा महिला

12 – पिछड़ा वर्ग महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित13 – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

14 – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित महिला
15 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित

16 – पिछड़ा वर्ग महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित17 – पिछड़ा – पिछड़ा – पिछड़ा वर्ग महिला

18 अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति
19 – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित पुरुष – अनारक्षित महिला

20 – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित

21 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

22 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा महिला
23 – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित महिला – पिछड़ा24 – अनुसूचित जाति -अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति महिला

25 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित

26 – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति महिला
27 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला

28 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग

29 – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

30 – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला
31 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

32 – पिछड़ा वर्ग – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित महिला

33 – अनारक्षित – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग

34 – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित35 – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति महिला
36 अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति महिला

37 -अनारक्षित महिला – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

38 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित

39 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित40 – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित पुरूष – अनारक्षित महिला
41 – अनारक्षित – पिछड़ वर्ग महिला – अनारक्षित

42 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित43 – पिछड़ा वर्ग महिला – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित

44 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित45 – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति
46 – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति

47 – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति महिला

48 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग
49 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

50 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला

51 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला

52 – अनारक्षित महिला -अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग
53 – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग – पिछड़ा वर्ग महिला

54 – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति पुरुष – अनुसूचित जाति महिला

55 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग
56 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला

57 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला

58 – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित महिला

59 – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति
60 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित

61 – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति

62 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग

63 – अनारक्षित – पिछडा वर्ग – अनारक्षित महिला
64 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा महिला

65 – पिछडा वर्ग – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

66 – अनारक्षित -अनारक्षित – अनारक्षित महिला

67 – पिछड़ा वर्ग महिला- पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित68 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित महिला
69 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग

70 – अनारक्षित – अनारक्षित महिला – पिछड़ा वर्ग

71 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित

72 – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित – अनारक्षित महिला
73 – अनारक्षित महिला – समान्य महिला – अनारक्षित74 – पिछड़ा वर्ग महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित

75 – अनुसूचित जनजाति – अनुसूचित जाति – अनुसूचित जाति महिला

76 – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति
77 – अनुसूचित जनजाति महिला – अनुसूचित जनजाति महिला – अनुसूचित जनजाति

78 – पिछड़ा वर्ग – पिछड़ा वर्ग – अनारक्षित महिला

79 – अनुसूचित जनजाति महिला – अनुसूचित जाति महिला – अनुसूचित जाति महिला
80 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित81 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा महिला

82 – अनारक्षित – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला

83 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

84 – अनारक्षित महिला – अनारक्षित महिला – अनारक्षित
85 – अनारक्षित – अनारक्षित – अनारक्षित महिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो