पत्नी को छोड़कर मुंबई भाग गया पति
बाणगंगा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी अपनी पत्नी को छोड़कर मुंबई भाग गया। नीतू जोशी (22) निवासी न्यू जगदीश नगर की शिकायत पर पति हिमांशु जोशी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी के साथ में मंदिर मे प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोपी छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करने लगा। उसने उस पर चरित्र शंका की और उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। आरोपी का विरोध किया तो वह उसे छोडकर मुंबई भाग गया है। अब उसका कहना है कि वह नीतू को अपने साथ नहीं रखना चाहता है।