scriptVIDEO : वोट देने के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को घर में घुसकर मारी गोली, मौत | In the dispute of voting, the BJP worker entered the house and shot de | Patrika News

VIDEO : वोट देने के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को घर में घुसकर मारी गोली, मौत

locationइंदौरPublished: May 20, 2019 11:34:06 am

हातोद के ग्राम पालिया का मामला : पत्नी व बेटे को भी लगे छर्रे, दिन में कांग्रेसी नेता से हुआ था विवाद
 

indore

VIDEO : वोट देने के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को घर में घुसकर मारी गोली, मौत

इंदौर. चुनाव में वोट डालने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता को घर में घुसकर गोली मार दी गई। उनकी मौत हो गई, जबकि पत्नी व बेटा भी छर्रे लगने से घायल हो गए।
हातोद इलाके के ग्राम पालिया में रविवार शाम 5.15 बजे नेमीचंद्र तंवर (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छर्रे लगने से पत्नी पुष्पाबाई व बेटा बसंत भी घायल हो गए। दोनों का अरबिंदो अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार ने हत्या में अरुण शर्मा उर्फ पहलवान, उसके बेटे पंकज व नवीन पर शक जाहिर किया है। अरुण कांग्रेस से जुड़ा है। भाई सुभाष ने बताया, नेमीचंद्र का बेटा राहुल दोपहर में वोट डालकर आ रहा था, तभी अरुण ने उसे रोककर पूछा किसे वोट दिया? राहुल ने कहा, इससे तुमको क्या। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। जानकारी मिलने पर नेमीचंद्र व बसंत भी वहां पहुंचे और मामला शांत किया। बाद में राहुल को दूसरे गांव भेज दिया। शाम को अरुण व उसके दोनों बेटों ने घर आकर नेमीचंद्र को गोली मार दी। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया, वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। पुराना विवाद होने की बात भी पता चली है। आरोपियों की तलाश चल रही है।
पूर्व सीएम शिवराज ने की अफसरों से बात

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर पुलिस अफसरों से बात की और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले को लेकर सोमवार को चौहान इंदौर भी आ सकते हैं।
जल्द हो आरोपियों की गिरफ्तारी: राकेश सिंह
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, नेमीचंद्र भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता थे। राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। प्रशासन निष्पक्ष व कड़ी कार्रवाई करे, नहीं तो भाजपा प्रदर्शन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो