scriptदो थानों से फरार गुंडा एमवाय अस्पताल में गोली चलाकर भाग निकला | Incident caught on CCTV camera | Patrika News

दो थानों से फरार गुंडा एमवाय अस्पताल में गोली चलाकर भाग निकला

locationइंदौरPublished: Jan 23, 2022 12:43:12 am

– एम्बुलेंस चलाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर पहले हुई थी मारपीट- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

दो थानों से फरार गुंडा एमवाय अस्पताल में गोली चलाकर भाग निकला

दो थानों से फरार गुंडा एमवाय अस्पताल में गोली चलाकर भाग निकला

इंदौर. एमवाय अस्पताल में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के पास गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मुख्य आरोपी सलमान लाला दो थानों से फरार हैं, लेकिन फिर भी वह एमवाय अस्पताल पहुंचा और गोली चलाकर फरार हो गया।
शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे एमवाय अस्पताल परिसर में गोली चलने से हड़कंच मच गया था। यहां बाइक से पहुंचे बदमाशों ने सद्दाम खान निवासी चौहान नगर पर गोली चला दी। गोली बाजू में लगी और आर-पार होकर सीने में लगी। घटना के बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही सद्दाम का ऑपरेशन कर गोली निकाली गई।
डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया के मुताबिक, संयोगितागंज पुलिस ने सलमान लाला निवासी छोटी खजरानी, इमरान निवासी आजादनगर, उसके साले चांद खान, अख्तर व अन्य पर केस दर्ज किया है। टीआइ योगेशसिंह तोमर के मुताबिक इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि बॉडी बिल्डिंग करने वाला सद्दाम एमवाय अस्पताल से एम्बुलेंस चलाता है। दूसरे पक्ष के इमरान की भी एम्बुलेंस चलती है। इनके बीच प्रतिस्पर्धा में पहले भी विवाद हो चुका है। शुक्रवार रात एम्बुलेंस टकराने पर विवाद हुआ। आरोप है कि सद्दाम व साथियों ने इमरान के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वहां से चला गया और साथियों को लेकर लौटा तो उन्होंने गोली चला दी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा विवाद कैद हुआ है।
बदमाशों पर रासुका की होगी कार्रवाई

सीसीटीवी कैमरे से साफ है कि रात 11 बजे से कफ्र्यू लागू होने के बाद बदमाश अस्पताल पहुंचे और हमला कर भाग गए। सलमान विजयनगर इलाके का बदमाश है। ड्रग्स बेचने व धमकाने के मामले में वह पहले गिरफ्तार हुआ था। एमआइजी में मारपीट व खजराना में बलात्कार का केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार है। दो थानों में तलाश होने के बाद भी वह गोलीकांड कर फरार हो गया। पुलिस अब बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो