scriptIND VS BAN दूसरा दिन : मयंक अग्रवाल ने ठोंका दोहरा शतक, भारत को 343 रन की लीड | ind vs bang test match indore second day live updates | Patrika News

IND VS BAN दूसरा दिन : मयंक अग्रवाल ने ठोंका दोहरा शतक, भारत को 343 रन की लीड

locationइंदौरPublished: Nov 15, 2019 05:54:06 pm

भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे टेस्ट मैच का शुक्रवार को दूसरा दिन है।

IND VS BAN दूसरा दिन : कोहली  0 पर आऊट, फैंस 500 का टिकट 400 में बेचकर जाने लगे घर, देखें VIDEO

IND VS BAN दूसरा दिन : कोहली 0 पर आऊट, फैंस 500 का टिकट 400 में बेचकर जाने लगे घर, देखें VIDEO

इंदौर. भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे टेस्ट मैच का शुक्रवार को दूसरा दिन है। भारत ने पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 86 रन के बाद खेलना शुरू किया, लेकिन शुरुआत खराब रही। भारत का स्कोर 105 रन पर पहुंचा था कि चेतेश्वर पुजारा को अबु जायद ने सैफ हसन के हाथों कैच करवा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 493 रन बना लिए।

उन्होंने 54 रन बनाए थे। इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें अबु जायद ने ही एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद दर्शकों का उत्साह लगभग खत्म हो गया। लोग स्टेडियम के बाहर 500 रुपए का टिकट 400 रुपए में बेचकर जाने लगे। इसके बाद मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाण ने कमान संभाली। दोनों के बीच 190 रन की साझेदारी हुई। अजिंक्य रहाणे बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन अबु जायद ने उन्हें 86 के स्कोर पर पैवेलियन भेज दिया। मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक ठोंक दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 493 रन बना लिए और भारत को 343 लीड मिल चुकी है।
IND VS BAN दूसरा दिन : कोहली 0 पर आऊट, फैंस 500 का टिकट 400 में बेचकर जाने लगे घर, देखें VIDEO
अब तक होलकर पर नहीं हारा भारत

इंदौर का होलकर स्टेडियम टीम इंडिया का लकी मैदान है। 2006 में यहां पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। यहां अब तक खेले गए पांच एक दिवसीय, एक टेस्ट और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने एक भी हार का सामना नहीं किया है। वनडे में दो बार इंग्लैंड, एक-एक बार वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। 2016 में खेले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को भारत ने चार दिन में ही हरा दिया था। टी-20 में श्रीलंका को मात दी थी। जनवरी 2020 में भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मैच भी यहां खेला जाना है।
IND VS BAN दूसरा दिन : कोहली 0 पर आऊट, फैंस 500 का टिकट 400 में बेचकर जाने लगे घर, देखें VIDEO
मुंबई की लाल मिट्ी के पिच पर पहला इंटरनेशनल मैच

18 नवंबर तक चलने वाला मुकाबला होलकर स्टेडियम में 2016 में तैयार हुई मुंबई से लाई गई लाल मिट्टी की पिच पर हो रहा है। तीन साल पुराने पिच पर पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि रणजी ट्रॉफी के दो फाइनल सहित आइपीएल और अन्य घरेलू मैच खेले जा चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो