scriptमध्य चीन में बैंक डकैती मामले में एक करोड़पति को किया गिरफ्तार | one millionaire arrested in bank robbery | Patrika News

मध्य चीन में बैंक डकैती मामले में एक करोड़पति को किया गिरफ्तार

Published: Oct 28, 2015 06:43:00 pm

Submitted by:

barkha mishra

मध्य चीन के हेनान प्रांत में पुलिस ने 16 साल पहले की बैंक डकैती के मामले
में एक रियल एस्टेट कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही चार अन्य
संदिग्धों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झेंगझोऊ शहर के पब्लिक
सिक्योरिटी ब्यूरो ने बताया कि अरबपति शी को 21 अक्टूबर को जुमेडियन शहर से
गिरफ्तार किया गया था। वह जुमेडियन का रहने वाला है।

मध्य चीन के हेनान प्रांत में पुलिस ने 16 साल पहले की बैंक डकैती के मामले में एक रियल एस्टेट कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही चार अन्य संदिग्धों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झेंगझोऊ शहर के पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो ने बताया कि अरबपति शी को 21 अक्टूबर को जुमेडियन शहर से गिरफ्तार किया गया था। वह जुमेडियन का रहने वाला है।

तीन अन्य संदिग्धों को उसी दिन और पांचवें संदिग्ध को 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि झेंगझोऊ में पांच दिसंबर, 1999 को शी और चार अन्य लोगों ने एक बैंक शाखा में डकैती डाली थी और बैंक के दो कर्मचारियों को घायल कर नकद 20.8 लाख युआन (3,20,000 अमेरिकी डॉलर) अपने साथ ले गए थे।द बताया जा रहा है कि शी ही डकैती का मुख्य साजिशकर्ता है।

पुलिस का कहना है कि शी पूर्व में एक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट ठेकेदार था. पुलिस का दावा है कि उसने डकैती की अधिकांश रकम जुमेडियन में रियल एस्टेट कारोबार में लगाई, जिससे उसे अरबों की कमाई हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो