scriptबिजासन माता मंदिर जाने का रास्ता आसान कर रहा निगम | Indore Bijasan Mata Temple in News | Patrika News

बिजासन माता मंदिर जाने का रास्ता आसान कर रहा निगम

locationइंदौरPublished: May 20, 2018 11:41:21 am

Submitted by:

Uttam Rathore

भक्तों को आने-जाने में होगी सुविधा, सौंदर्यीकरण के साथ होंगे कई विकास कार्य

abc

बिजासन माता मंदिर जाने का रास्ता आसान कर रहा निगम

इंदौर. बिजासन माता मंदिर टेकरी पर सौंदर्यीकरण करने के साथ मंदिर में आने वालों के लिए सुविधा बढ़ाने में नगर निगम लगा है। टेकरी पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, वहीं मंदिर जाने वाले रोड का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इसको लेकर काम शुरू हो गया है। आने-जाने में सुविधा होने के साथ नवरात्रि में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
बड़ी और छोटी नवरात्रि में बिजासन माता मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। एयरपोर्ट के सामने से जाने वाली सडक़ के संकरी होने से यातायात बाधित होता है और पैदल आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है। यह देखते हुए निगम ने बिजासन माता मंदिर जाने वाली रोड को चौड़ा करने का फैसला लिया और प्रस्ताव बनाकर महापौर मालिनी गौड़ के समक्ष रखा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चौड़ीकरण के टेंडर जारी हुए। अब काम शुरू कर दिया गया है। 20 से 25 फीट चौड़ी रोड अब ४० फीट से ज्यादा चौड़ी होगी। रोड चौड़ीकरण के साथ निगम टेकरी पर विकास कार्य और सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। पिछले दिनों वित्त और इंदौर के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया और महापौर गौड़ ने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करने के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसको लेकर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही काम शुरू होगा।
तालाब को बनाएंगे सुंदर
बिजासन माता टेकरी पर सौंदर्यीकरण के तहत तालाब को सुंदर बनाने का काम होगा। हालांकि यहां विकास कार्य के चलते पिछले दिनों निगम ने पुजारियों के मकान तोडऩे की कार्रवाई की, जो कि निर्माण कार्य में बाधक थे। जिन पुजारियों के मकान हटाए गए, उन्हें वहीं मकान बनाकर निगम ने दिए हैं। साथ ही सुलभ कॉम्प्लेक्स सहित अन्य कई सुविधा निगम ने की है। बगीचे को संवारने का काम भी किया जाएगा। मंदिर पर जाने के लिए निगम ने गांधी नगर रोड की तरफ से सीढ़ी का निर्माण कर दिया है। इससे भक्तों को मंदिर तक जाने में आसानी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो