scriptदीपावली के बाद अब 100 से नीचे आए संक्रमण | Indore: corona cases decreases... | Patrika News

दीपावली के बाद अब 100 से नीचे आए संक्रमण

locationइंदौरPublished: Jan 11, 2021 02:38:19 am

Submitted by:

jay dwivedi

रविवार को एक भी मौत रिकॉर्ड नहीं की गई

दीपावली के बाद अब 100 से नीचे आए संक्रमण

दीपावली के बाद अब 100 से नीचे आए संक्रमण

इंदौर. शहर में दीपावली के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण में कमी आई है। रविवार को ठीक 56 दिन बाद 89 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके पहले दीपावली पर 14 नवंबर को 76 और 15 नवंबर को 89 पॉजिटिव सामने आए थे। इसके बाद संक्रमण दर लगातार बढ़ती रही और एक समय ऐसा भी जब एक दिन में मिलने वाले पॉजिटिव 600 के नजदीक पहुंच गई थी वहीं भर्ती मरीज भी 5 हजार के पार पहुंच गए थे। लेकिन पिछले एक माह से स्थिति में काफी बदलाव आ गया है। फिलहाल शहर में मात्र 2250 मरीज कोरोना संक्रमण का इलाज ले रहे हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा होम आइसोलेशन में है। वहीं रविवार को कुल 3343 सेंपलों की जांच की गई, वहीं संक्रमण दर 2.66 रही। रविवार को एक भी मौत रिकॉर्ड नहीं की गई है। शहर में फिलहाल कोरोना संक्रमण से 910 मौतें हो चुकी है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या 56628 हो चुकी है। 
16 जनवरी से वैक्सीन महाअभियान शुरू होगा। इसके दो दिन पहले ही 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन टीकों के इंदौर पहुंचने की पूरी संभावना है। हालांकि फिलहाल भारत में दो तरह के वैक्सीन उपलब्ध हंै जिन्हें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा रहा है। इनमें से इंदौर में कौन-सा वैक्सीन लगाया जाएगा, इसे लेकर फिलहाल अफसरों को कोई जानकारी नहीं है। पहले चरण में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को 14 दिन के अंतराल में दूसरी बार फिर से यहीं पर टीका लगाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो