scriptहोटल-लॉज में बाहरी लोगो को रुकने के लिए बताना होगा कारण | indore crime news | Patrika News

होटल-लॉज में बाहरी लोगो को रुकने के लिए बताना होगा कारण

locationइंदौरPublished: May 16, 2019 09:02:43 pm

Submitted by:

Chintan

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी, बाहरी वाहन व लोगो की पुलिस कर रही चेकिंग
 

crime

होटल-लॉज में बाहरी लोगो को रुकने के लिए बताना होगा कारण

इंदौर. लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस हरकत में आई है। आउटर इलाको में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों व गाडिय़ो की जांच की जा रही है। बाहरी मतदाता को शहर में होटल व लॉज में रुकने के लिए वजह बताना होगी।
लोकसभा चुनाव के लिए शहर में 19 मई को मतदान होना है। इसी के चलते विशेष चेकिंग अभियान पुलिस ने शुरू किया है। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ आउटर इलाके के थानो पर भी चेकिंग पाइंट लगाए गए है। आउटर इलाके से शहर से शहर में आने वाली गाडिय़ों को देखा जा रहा है। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद बाहरी व्यक्ति या गाड़ी शहर में नहीं रह सकती। ऐसी स्थिति में लोगो को बताना होता है कि वे शहर में क्यों आए है। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार शाम प्रचार थम जाएगा। इसके बाद बाहरी मतदाता शहर में नहीं रुक सकते है। इसी को देखते हुए चेकिंग की जा रही है। एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, होटल व लॉज में भी अब बाहरी मतदाता नहीं रुक सकते। शहर में रुकने के लिए वजह बताना होगी। इसके लिए पुलिस ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए है। कोई शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेंगी। सभी होटल व लॉज संचालको को पुलिस ये जानकारी दे चुकी है। उन्हें बताया गया है कि नियमित रूप से वे अपने यहां रुकने वालों की जानकारी दे। अगर कोई व्यक्ति उनके होटल में रुका है जिसका शहर में आने का कोई कारण नहीं है तो उसकी जानकारी दी जाए। ऐसा नहीं होने पर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में बाहरी लोगो पर कार्रवाई कर उनकी गाड़ी को जब्त किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो