scriptपति व बेटे के झगड़े से परेशान महिला ने की आत्महत्या की कोशिश | indore crime news | Patrika News

पति व बेटे के झगड़े से परेशान महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

locationइंदौरPublished: May 17, 2019 08:43:00 pm

Submitted by:

Chintan

संजीवनी हेल्पलाइन ने की कॉउसलिंग, विवाद के चलते थी डिप्रेशन में

crime

पति व बेटे के झगड़े से परेशान महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

इंदौर. घर में आए दिन पति व बेटे के बीच विवाद होते। महिला उन्हें समझाकर शांत करने की कोशिश की। नौबत जब उनके बीच मारपीट की पहुंच गई तो महिला तनाव में रहने लगी। परेशान होकर पहले उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की। बाद में घर में जहर खा लिया।
संजीवनी हेल्पलाइन पर मल्हारगंज इलाके की महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की शिकायत मिली। संजीवनी की टीम ने मल्हारगंज पुलिस के साथ महिला के घर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने पर महिला की कॉउसङ्क्षलग की गई। महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे है। सबसे छोटा बेटा कोई काम नहीं करता है। दिन भर आवारागर्दी कर विवाद करता है। उसकी हरकतो के चलते परिवार की बदनामी होती है। उसे काम करने व अच्छे से रहने के लिए पति समझाते है तो उनसे भी वह विवाद कर मारपीट करता है। आए दिन होनो वाले उनके विवाद से महिला तनाव में रहने लगी। उसने दोनो को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। इसी से परेशान होकर महिला ने पहले घर की छत से कूदने की कोशिश की। बाद में जहर खा लिया था। अस्पताल में इलाज के बाद संजीवनी हेल्पलाइन की टीम ने विशेषज्ञों की मदद से महिला की कॉउसलिंग कर उसे तनाव से बाहर निकाला। उसके पति व बेटे को बुलाकर भी कॉउसङ्क्षलग की गई। इसका असर हुआ और उन्होंने भविष्य में विवाद नहीं करने की बात कही। संजीवनी हेल्पलाइन की कॉउसङ्क्षलग के बाद अब परिवार खुशहाल जीवन व्यक्ति कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो