scriptफांसी लगाने के बाद बारह दिन बाद दम तोड़ा | indore crime news | Patrika News

फांसी लगाने के बाद बारह दिन बाद दम तोड़ा

locationइंदौरPublished: May 18, 2019 06:39:28 pm

Submitted by:

Chintan

लसूडिय़ा इलाके का मामला, ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप

crime

फांसी लगाने के बाद बारह दिन बाद दम तोड़ा

इंदौर. लसूडिय़ा इलाके में महिला ने घर पर फांसी लगाई। परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बारह दिन का मौत से संघर्ष के बाद आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि ससुराल वाले उसे परेशान करते थे।
लसूडिय़ा इलाके में स्कीम 114 पार्ट 2 में रहने वाली संगीता (29) पति राजकुमार सैनी ने 6 मई की दोपहर 12 बजे घर में फांसी लगा ली। ननद ने देखा तो फोन कर भाई को बुलाया। महिला को फंदे से उतारकर बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात महिला ने दम तोड़ दिया। भाई संजय जादौन ने बताया 25 मार्च 2013 को महिला की शादी हुई। उसकी बेटी लतिका (5) और कनिष्का (9 माह) है। पति का फोल्ंिडग शेड का व्यापार है। संगीता की बहन प्रमिला, कविता, मीना व भाई संजय है। परिवार आगर में रहता है। संजय का आरोप है कि काफी समय से ससुराल वाले संगीता को दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। ५ मई की रात ९ बजे राजकुमार ने मीना को फोन कर कहां संगीता को समझा लो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद फोन बंद हो गया। कई बार फोन लगाने पर बात नहीं हुई। 6 मई को राजकुमार के दोस्त अजय ने बहनोई दीपक को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार इंदौर पहुंचा तो ससुराल वाले घटना के बारें में कुछ नहीं बता रहे। आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। शनिवार को एमवाय अस्पताल में महिला का पोस्टमॉर्टम हुआ। लसूडिय़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो