scriptदुबई की पेट्रोलियम कारोबारी का मकान फर्जी दस्तावेज से बेचा | indore crime news | Patrika News

दुबई की पेट्रोलियम कारोबारी का मकान फर्जी दस्तावेज से बेचा

locationइंदौरPublished: May 22, 2019 09:09:49 pm

Submitted by:

Chintan

तिलक नगर इलाके का मामला, भाई टैक्स भरने पहुंचा तो फर्जीवाड़ा आया सामने
 

crime

दुबई की पेट्रोलियम कारोबारी का मकान फर्जी दस्तावेज से बेचा

इंदौर. दुबई में पेट्रोलियम कारोबार संभालने वाली महिला का मकान फर्जी दस्तावेजो से बेच दिया है। चचेरा भाई जब मकान का टैक्स भरने गया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। तीन साल तक चली जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
तिलक नगर पुलिस ने मुंबई निवासी कल्पना कल्याणे (60) की रिपोर्ट पर मेहमूद खान निवासी खिजराबाद कॉलोनी, युनूस पिता युसूफ, तौसीफ खान निवासी खजराना, एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। शादी के बाद कल्पना मुंबई चली गई। पति के साथ उन्होंने दुबई में पेट्रोलियम व अन्य व्यवसाय शुरू किया। शादी के कुछ समय बाद पति की मौत हो गई। तब से महिला अकेली इस पूरे व्यवसाय को संभालती है। व्यवसाय के चलते अन्य देशो में भी वे जाती है। उन्होंने इंदौर में रहने वाले अपने माता-पिता के लिए बख्तावर राम नगर में एक मकान खरीदा था। उनकी मां कैंसर अस्पताल में नर्स थी वही पिता रेलवे से रिटायर हुए थे। दोनो की मौत के बाद वर्ष 2008 में मकान का टैक्स भरकर वे दुबई चली गई। 2012 में जब चचेरे भाई संजय प्रसाद मकान का टैक्स भरने पहुंचे तो पता चला कि यह तो उर्मिला पति केवलचंद्र जैन के नाम पर हो गया है। संजय ने यह जानकारी कल्पना को दी। वर्ष 2016 में भारत लौटने पर वे इंदौर आई।
कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में मामले की शिकायत की। तब पता चला कि फर्जी पावर ऑफ अटार्नी व दस्तावेजो के जरिए मकान पहले विशाल हाड़ा, अक्षय प्रताप सिंह, विजेंद्र सिंह को बेच दिया। इन तीनो ने उर्मिला जैन को बेच दिया। मकान की रजिस्ट्री के समय एक महिला को कल्पना बनाकर पेश किया गया। जांच कर रहे एसडीएम ने पुलिस को शिकायत करने को कहां। पुलिस ने भी केस दर्ज नहीं किया तो कल्पना ने वापस भारत लौटकर तात्कालीन एसपी को शिकायत की। तब टीआई को जांच के लिए कहां गया। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि उन्होंने किस तरह फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। और कौन लोग इसमें उनके साथ शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो