scriptयुवतियों पर अश्लील कमेंट्स के बाद भडक़ी हिंसा, चले हथियार, कई गाडिय़ां फोड़ी | indore crime news | Patrika News

युवतियों पर अश्लील कमेंट्स के बाद भडक़ी हिंसा, चले हथियार, कई गाडिय़ां फोड़ी

locationइंदौरPublished: Aug 13, 2018 10:28:43 am

Submitted by:

Chintan

य़ुवतियों पर कमेंट्स से शुरू हुआ झगड़ा, हत्या को लेकर चल रहा है विवाद

crime

शिवाजी नगर में दो गुटो में विवाद, गाडिय़ो में तोडफ़ोड

इंदौर. शिवाजी नगर में दो गुटो के बीच हुए विवाद में हंगामे की स्थिति बन गई। मारपीट के बाद गाडिय़ो में तोडफ़ोड़ भी की गई। विवाद के बाद दोनो पक्षो की महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया। स्थिति बिगडऩे पर रिजर्व फोर्स को थाने पर तैनात करना पड़ा। दोनो पक्षो पर केस दर्ज पुलिस ने किया।
शिवाजी नगर में शनिवार रात 12 बजे विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ युवतियां जब वहां से निकल रही थी तो उन पर कमेंट्स कर दिए गए। इससे विवाद की शुरूआत हुई। बाद में एक पक्ष के लोग रिक्शा में सवार होकर वहां पहुंचे। दोनो पक्ष आमने सामने हुए तो मारपीट हो गई। चाकू दिखाकर भी धमकाया गया। वहां रखी एक कार के कांच फोड़ दिए गए जबकि कई बाइक में भी तोडफ़ोड़ की गई। विवाद के चलते इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। दोनो पक्षो से कई लोग आमने सामने हो गए। विवाद के बाद दोनो पक्षो की महिलाएं परदेशीपुरा थाने पहुंची। यहां पर उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। हंगामे की जानकारी पर रिजर्व फोर्स को थाने पर भेजा गया। दोनो पक्षो को अलग पुलिस ने किया ताकि दोनो ही थाने पर भी गुत्थमगुत्था ना हो जाए। परदेशीपुरा पुलिस ने पायल पिता सुजीत की रिपोर्ट पर सागर, बाबू, योगेश व टिंका के खिलाफ वही पायल पति मछीदंर की रिपोर्ट पर पप्पू उस्ताद, चंकी, विजय व कुणाल के खिलाफ केस दर्ज किया। बतातें है कि विवाद की वजह पुरानी रंजिश भी है।
जनवरी 2017 में मालवा मिल इलाके में भगवान दलवी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें संजय फौजी व साथियों पर केस दर्ज हुआ। मामले में जल्द ही कोर्ट में बयान शुरू होने वाले है। पप्पू उस्ताद, संजय का भाई है। वही दूसरे पक्ष के लोग भगवान से जुड़े है। इस विवाद की हत्या से जोडक़र भी देखा जा रहा है। पुलिस दोनो मामलो में आरोपित की तलाश कर रही है। रात में शिवाजी नगर में विवाद के चलते पुलिस तैनात रही ताकि वापस दोनो पक्ष आमने सामने नहीं हो जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो