script

छात्रों का दिलाई शपथ, चौराहे पर लोगो को दिए फूल

locationइंदौरPublished: Sep 05, 2018 08:49:41 pm

ट्रैफिक पुलिस चला रही यातायात नियमों के लिए जागरूकता अभियान

crime

छात्रों का दिलाई शपथ, चौराहे पर लोगो को दिए फूल

इंदौर. सडक़ हादसे रोकने के लिए यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्रों को जहां नियमो की जानकारी के साथ शपथ दिलवाई जा रही है। वही हेलमेट पहनकर चलने वालो को पुलिस गुलाब का फूल देकर सम्मानित कर रही है।
मंगलवार से ट्रैफिक पुलिस ने सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमो के प्रति जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसमें गुरूवार को डीएसपी संतोष उपाध्याय, डीएसपी बंसत कौल ने स्कूल व कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ पांच हजार छात्रों को नियम पालन करने की शपथ दिलवाई गई। इसी के साथ डीएसपी सुनील शर्मा, डीएसपी रामेश्वर चौबे, डीएसपी उमाकांत चौधरी ने महू नाका, पिपलियाहाना चौराहा, रेडिसन चौराहा, विजय नगर चौराहा, भौरासला चौराहे पर कॉलेज व स्कूली छात्रों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने। कार में सीट बेल्ट लगाकर ही चले। शराब पीकर कभी गाड़ी नहीं चलाए साथ ही लाइसेंस व अन्य दस्तावेज हमेशा साथ रखे। पिपलियाहाना व रेडिसन चौराहे पर पुलिस ने हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने वालो को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया। विजय नगर चौराहे पर पुलिस ने जानकारी दी कि सडक़ हादसे किस तरह होते है। जरा सी लापरवाही ना केवल आपकी जान पर बन सकती है साथ ही हादसे में घायल होने के बाद किस तरह के परिणाम होते है। मंगलवार से शुरू हुआ ये अभियान 11 सितंबर तक चलेगा। इसमें ट्रैफिक अफसर जागरूकता के लिए अलग-अलग अभियान चलाएंगे।
लगातार हो रहे सडक़ हादसो को देखते हुए पूरे प्रदेश में ये अभियान चलाया जा रहा है। देखने में आता है कि लापरवाही के चलते सडक़ हादसे होते है। पुलिस पहले से ही शहर में कई जगहो को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिंह्ति कर काफी काम करवा चुकी है। इससे हादसो में भी लगातार काफी कमी आई है।

ट्रेंडिंग वीडियो