scriptकार सवार मार रहा था लोगो को टक्कर, वाहन चालक खुद को बचाते रहे | indore crime news, banganga area, road rash case | Patrika News

कार सवार मार रहा था लोगो को टक्कर, वाहन चालक खुद को बचाते रहे

locationइंदौरPublished: Nov 15, 2019 09:48:13 pm

Submitted by:

Chintan

बाणगंगा इलाके का मामला, लोगो ने पीछा कर ड्राइवर की कर दी पिटाई

कार सवार मार रहा था लोगो को टक्कर, वाहन चालक खुद को बचाते रहे

कार सवार मार रहा था लोगो को टक्कर, वाहन चालक खुद को बचाते रहे

इंदौर. बाणगंगा मेन रोड पर नशे में धुत्त कार सवार ने राह चलते लोगो को टक्कर मारी। 3-4 लोग इसमें घायल हो गए। इसके बाद भी वह तेज रफ्तार में कार भगाता रहा। लोगो ने पीछा कर उसे पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। उसकी कार भी फोड़ दी गई।
बाणगंगा इलाके में मरीमाता चौराहे के पास शुक्रवार रात अफरातफरी की स्थिति बन गई। दरअसल में एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार (एमपी.09-एचडी.6665) ने एक के बाद एक कर तीन ठेले वालों को टक्कर मार दी। उसके ठेले में भी नुकसान हुआ। इसके बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई। कार सवार ने गाड़ी और तेजी से आग बढ़ाई। दो बाइक सवारो को भी टक्कर मारकर वह भागा। वह तेज रफ्तार में कार भगाता जा रहा था। वाहन चालक उससे बचने के लिए इधर उधर होते रहे। घटना के चलते नाराज लोगो ने कार का पीछा शुरु किया। बाणगंगा ब्रिज के पास उसे लोगो ने ओव्हर टेक कर रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। कार के कांच भी फोड़ दिए। जानकारी मिलने पर बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से कार सवार को बचाया। उसे थाने लेकर आए।
टीआई बाणगंगा इंद्रमणि पटेल ने बताया कि कार चालक का नाम गौरव शर्मा निवासी सांवेर रोड अगरबत्ती काम्प्लेक्स है। वह नशे में धुत्त है। उससे बात की लेकिन वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसे मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। टक्कर में घायल लोग 108 एम्बुलेंस से अरविंदो अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी। घायलो की जानकारी ली जा रही है। उनके बयान लेकर कार सवार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो