scriptVIDEO : विशेष गृह की बढ़ेगी सुरक्षा, घटनाओं के चलते अफसरों का दौरा | indore crime news, heera nagar, police-administrative officer visit | Patrika News

VIDEO : विशेष गृह की बढ़ेगी सुरक्षा, घटनाओं के चलते अफसरों का दौरा

locationइंदौरPublished: Nov 13, 2019 09:37:11 pm

Submitted by:

Chintan

विशेष गृह से भाग निकले 8 बाल अपचारी, हीरा नगर इलाके का मामला, पुलिस व प्रशासनीक अफसर पहुंचे जांच करने

VIDEO : विशेष गृह की बढ़ेगी सुरक्षा, घटनाओं के चलते अफसरों का दौरा

VIDEO : विशेष गृह की बढ़ेगी सुरक्षा, घटनाओं के चलते अफसरों का दौरा,VIDEO : विशेष गृह की बढ़ेगी सुरक्षा, घटनाओं के चलते अफसरों का दौरा,VIDEO : विशेष गृह की बढ़ेगी सुरक्षा, घटनाओं के चलते अफसरों का दौरा

फोटो: आशीष शर्मा इंदौर. हीरा नगर इलाके में विशेष गृह की खिडक़ी की ग्रिल उखाडक़र आठ अपचारी भाग निकले। जानकारी मिलने के बाद डिस्ट्रीक जज, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी हालात देखने पहुंचे। अब अफसर कार्ययोजना बना रहे है जिससे आगे से ऐसी घटना सामने नहीं आए।
हीरा नगर इलाके में विशेष गृह (बालक) सुरक्षित स्थान से बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे आठ अपचारी भाग निकले। यहां स्थित डाइनिंग हाल में बनी खिडक़ी की ग्रिल उखाडकर वे भागे। अन्य अपचारियों ने देखा तो स्टॉफ को जानकारी दी गई। पहले स्टॉफ ने ही आसपास में अपचारियों की काफी तलाश की। सुबह 10 बजे हीरा नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि विशेष गृह से गए अपचारियों में से 3-3 भिंड व धार के है। वहीं 1-1 खंडवा और इंदौर के है। इनके खिलाफ गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास व बलात्कार का मामला दर्ज है। सरवटे बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर इनकी तलाश की गई। यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी देखे। अभी इनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। शहर के सभी थानो, बच्चों के परिजन को जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस से भी सामजस्य बनाकर जानकारी ली जा रही है। ऐसे मामलो में केस दर्ज नहीं होता। अपचारियों के मिलने पर उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाता है।
वही घटना के बाद डिस्ट्रीक जज, सीजेएम, कलेक्टर लोकेश जाटव, एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र, पुलिस व प्रशासनीक अधिकारी यहां पर वस्तु स्थिति देखने पहुंचे। कुछ दिन पहले भी यहां से पांच अपचारी भाग निकले थे। कुछ दिन बाद हांलाकि तीन अपचारी खुद ही वापस लौट आए। दो का अभी पता नहीं चला। लगातार हो रही घटना के चलते अफसरों ने देखा कि किन वजहो से ऐसी घटनाएं हो रही है। यहां पर खिडक़ी, दरवाजे, बाथरुम की मरम्मत करवाई जाएंगी। अपचारियों की काउसलिंग के साथ प्रयास किए जाएंगे कि अधिकतर समय किसी गतिविधि में वे व्यस्त रहे। सुरक्षा को लेकर अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे। यहां पर नियमित रुप से गश्त भी होंगी।
सुरक्षा बढ़ाई जाएंगी

विशेष गृह में होमगार्ड के लोग सुरक्षा में तैनात है। यहां पर व्यवस्था में भी कमजोरियां है। बुधवार को दौरे के बाद सुरक्षा बढ़ाने व व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर से आग्रह किया गया है।
रुचिवर्धन मिश्र, एसएसपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो