script

पिता ने कॉलोनी काटकर लोगो को बेचे प्लाट, बेटा गुपगुच करने लगा ये गड़बड़ी, अब आया पकड़ में

locationइंदौरPublished: Feb 10, 2020 10:49:12 pm

कनाडिय़ा इलाके का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पिता ने कॉलोनी काटकर लोगो को बेचे प्लाट, बेटा गुपगुच करने लगा ये गड़बड़ी, अब आया पकड़ में

पिता ने कॉलोनी काटकर लोगो को बेचे प्लाट, बेटा गुपगुच करने लगा ये गड़बड़ी, अब आया पकड़ में

इंदौर. कनाडिय़ा इलाके में पिता ने कॉलोनी काटकर लोगो के प्लाट बेच दिए। बाद में बेटे ने एक ही प्लाट बताकर लोगो से धोखाधड़ी शुरु कर दी। प्लाट पर कब्जा लेने के दौरान गड़बड़ी सामने आई। बाद में उसने पैसा लौटाने से भी मना कर दिया।
टीआई कनाडिय़ा आरडी कानवा ने बताया कि दीपक बाथम निवासी कायस्थ मोहल्ला महू की रिपोर्ट पर सावेज खान निवासी रेडियो कॉलोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। सावेज के पिता सलीम खान ने मित्रबंधु नगर काटा है। उन्होंने यहां पर सभी प्लाट बेच दिए। सावेज ने इन प्लाटो में गड़बड़ी शुरु कर दी। बिक चुके प्लाट का वह अन्य लोगो से सौदा करने लगा। इसी तरह उसने दीपक को भी ढ़ाई लाख रुपए में एक प्लाट बेचा। जब दीपक ने कब्जा मांगा तो उसे कहां कि प्लाट तो बिक गया है। तब दूसरे प्लाट दिखाकर उसकी नोटरी करवा दी। इस प्लाट के लिए 31 हजार रुपए उसने और लिए। बाद में इस प्लाट को भी सावेज ने किसी और को बेच दिया। जब दीपक को इसका पता चला तो उसने सावेज से अपने रुपए वापस मांगे। तब वह टालमटोली करने लगा। मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की गई। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सावेज को गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
सावेज के खिलाफ एक और शिकायत पुलिस को मिली। नंदानगर निवासी अरुण कवेल ने मित्रबंधु नगर में 8 लाख रुपए में एक प्लाट सावेज से खरीदा। पूरे रुपए देने पर उसके नाम पर नोटरी की गई। जब मकान का काम शुरु करने के लिए उसने चार लाख रुपए का सामान प्लाट पर रखवाया तो प्लाट मालिक आ गया। उसने बताया कि यह प्लाट वह पहले खरीद चुका है। सावेज से बात की तो वह टालमटोली करता रहा। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस को शिकायत करने पर आठ लाख रुपए का चेक उसने दिया। यह चेक बाउंस हो गया। बाद में डेढ़ लाख रुपए उसने लौटाए। बाकी रुपए वह नहीं दे रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो