scriptनहीं बोल व सुन पाता था बच्चा, लापता होने पर इस तरह वापस पहुंचा अपने घर | indore crime news, nagar suraksa samiti, missing child | Patrika News

नहीं बोल व सुन पाता था बच्चा, लापता होने पर इस तरह वापस पहुंचा अपने घर

locationइंदौरPublished: Nov 15, 2019 07:22:38 pm

Submitted by:

Chintan

हीरा नगर इलाके का मामला, मूक बधिर होने से आई परेशानी

नहीं बोल व सुन पाता था बच्चा, इस तरह वापस पहुंचा अपने घर

नहीं बोल व सुन पाता था बच्चा, इस तरह वापस पहुंचा अपने घर

इंदौर. घर से निकला तीन साल का बच्चा रास्ता भटकने से दूर तक निकल गया। नसुस सदस्य ने उससे बात करना चाही पर मूक बधिर होने के कारण परिवार की जानकारी नहीं मिली। एक घंटे की मशक्कत कर उसके परिवार को सदस्यों ने ढूंढ निकाला।
हीरा नगर इलाके के श्याम नगर मेन रोड पर पानी पताशे के ठेले के पास एक बच्चा गुमसुम हालत में बैठा था। नगर सुरक्षा समिति सदस्य भाग्यश्री खरखडिया ने देखा तो रुक गई। उन्होंने बच्चें से बात करने की कोशिश की लेकिन वह कोई जबाव नहीं दे रहा था। आसपास के लोगो ने बताया तीन घंटे से यही पर बैठा है और कुछ नहीं बोल रहा। भाग्यश्री उसे लेकर हीरा नगर थाने पहुंची। पुलिस ने कंट्रोल रुम के जरिरए बच्चें की जानकारी अन्य थानो को दी। नगर सुरक्षा समिति प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन को इसकी जानकारी दी। इस पर सदस्य दीपक श्रीवास्तव, संजय मेघवंशी भी बच्चें के परिवार की तलाश में जुटे। सोशल मीडिया पर भी बच्चें को फोटो वायरल किया गया।
करीब एक घंटे बाद बच्चें के चाचा लक्ष्मण मौर्य उन्हें मिले। बच्चें का फोटो देखकर वह पहचान गए। उसका नाम गणेश मौर्य (3) निवासी गौरी नगर है। ढ़ाई घंटे से परिजन अलग-अलग इलाके में उसकी तलाश में जुटे थे। संजय उनके साथ घर पहुंचे। यहां पर बच्चें की दादी व पिता राम से बात की। जब पुष्टि हुई कि बच्चें का परिवार वहीं है तो उन्हें थाने लाए। जानकारी लेने के बाद बच्चें को परिवार के सुर्पुद किया। बच्चें की मां की कुछ समय पहले मौत हो गई है। दिन में दादी उसकी देखरेख करती है। गुरुवार दोपहर बच्चा पता नहीं कब घर से निकल गया। रास्ता भटकने से वह श्याम नगर पहुंच गया। मूक बधिर होने के कारण वह कुछ नहीं बता पा रहा था। बच्चें के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने भी राहत ली।

ट्रेंडिंग वीडियो