scriptVIDEO : पार्टी में हुआ विवाद, रास्ते में रोककर गुंडे को मारी गोली, तीन पकड़ाए | indore crime news, pardeshipura area, gun shot | Patrika News

VIDEO : पार्टी में हुआ विवाद, रास्ते में रोककर गुंडे को मारी गोली, तीन पकड़ाए

locationइंदौरPublished: Nov 16, 2019 09:15:19 pm

Submitted by:

Chintan

परदेशीपुरा इलाके का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया हिरासत में

VIDEO : पार्टी में हुआ विवाद, रास्ते में रोककर गुंडे को मारी गोली, तीन पकड़ाए

VIDEO : पार्टी में हुआ विवाद, रास्ते में रोककर गुंडे को मारी गोली, तीन पकड़ाए

इंदौर. परदेशीपुरा इलाके में गुंडे को रोककर दो गोली मारी गई। दो गोली लगने के बाद गुंडे नाले कूदकर भाग निकला। चार महीने पहले वह हत्या के मामले में जेल से छूटा है। पार्टी में हुए विवाद के चलते हमले की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
परदेशीपुरा इलाके में कुलकर्णी भट्टा निवासी ललित मीणा (25) को शनिवार दोपहर गोली मार दी गई। वह परदेशीपुरा चौराहा स्थित पेट्रोल पर काम करता था। एक्टिवा से पंप पर जाते समय उसे रास्ते में श्रवण गंगातारी, विनय बरदेले व संदीप वर्मा निवासी कुलकर्णी भट्टा ने रोका। श्रवण ने ललित की गर्दन पकड़ ली और विनय ने दो गोली उसे मारी। एक गोली पेट में वही दूसरी हाथ में लगी। गोली लगने से ललित घबरा गया। ललित के मुताबिक वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा। नाले में कूदकर दूसरी तरफ चला गया। अगर वह नहीं भागता तो उसे मार ही देते। आरोपी उसकी हत्या की नीयत से ही आए थे। घटना के बाद उसने भाई सत्यनारायण को फोन कर गोली लगने की जानकारी दी।परिजन वहां पहुंचे तो ललित लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे एमवाय अस्पताल लेकर आए। जानकारी मिलने पर परदेशीपुरा पुलिस भी पहुंची।
ललित की जानकारी के बाद पुलिस ने तीनो आरोपियों को पकड़ा। तीनो ने घटना के बाद काफी शराब पी। वे कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे। टीआई राहुल शर्मा ने बताया ललित पर दो हत्या, दो हत्या के प्रयास सहित करीब बारह केस दर्ज है। चार महीने पहले हत्या में वह जमानत पर छूटा है। संदीप पर बीस, विनय व श्रवण पर 6-6 केस दर्ज है। राजकुमार मिल ब्रिज पर हुए दोहरे हत्याकांड में विनय आरोपी है। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फरियादी व तीन आरोपी आपस में दोस्त है। तीन दिन पहले पार्टी मनाते समय उनके बीच कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। तीनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चारो से पुलिस ने बॉड भरवाए थे। तीनो आरोपियों के खिलाफ बॉड उल्लघंन की कार्रवाई भी होंगी। श्रवण गंगापारी को सोमवार को पुलिस ने तलवार के साथ पकड़ा भी था। वही जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद से विनय को ललित धमका रहा था। चाकू दिखाकर उसे डराया भी था। इसी के बाद उसने वारदात की योजना बनाई। संदीप शंकर कुम्हार का बगीचा में अवैध शराब बेचता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो